एक नाबालिग भी चोरी में शामिल वाहनों को बेचने तलाश रहे थे ग्राहक
धराये!
1-सितंबर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] सरकंडा पुलिस ने एक बार फिर से मोटरसाइकिल चोर गिरोह को गिरफ्तार कर उनसे 4 नग मोटरसाइकिल बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन चोर को पकड़ा है। आरोपियों के पास से जब्त मोटर सायकिल की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक हैं।
नियमित जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तीन युवक एक मोटरसाइकिल में सवार होकर उसे बेचने के फिराक में सरकंडा क्षेत्र में घूम रहे हैं। तुरंत एक टीम ने बहतराई चौक के पास घेराबंदी कर नितेश देवांगन, निखिल भारती और उनके एक नाबालिक साथी को पकड़ा गया, जिनके पास बजाज बॉक्सर क्रमांक सीजी 11 B 5 167 मौजूद था। इन लोगों ने उसे 18 अगस्त को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी खमतराई से चोरी किया था। इन्हीं लोगों ने अलग-अलग जगह से 3 और मोटरसाइकिल भी चुराए थे जिनकी कुल कीमत 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इन लोगों की निशानदेही पर 2 पल्सर, एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। जिनके नंबर प्लेट इन लोगों ने निकाल दिए थे। पकड़े गए आरोपियों की उम्र 18 और 19 साल है जबकि एक तो इनसे भी छोटा है। पुलिस ने चारों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

