ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक में जमकर की नारेबाजी… किया विरोध प्रदर्शन
05-सितंबर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज रविवार को नेहरू चौक में, प्रदेश प्रभारी डी पुरेंदेश्वरी का पुतला फूंका गया।
पुतला जलाने के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच पुतले को छीनने और आग बुझाने को लेकर धक्का मुक्की चलता रहा। आखिरकार छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरेंदेश्वरी का पुतला जला दिया गया। कांग्रेसियों ने उनके द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की ।
पुतला दहन के दौरान शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरेन्देश्वरी ने भाजपा के बस्तर चिंतन शिविर में अपनी असफलता और हताशा से उत्प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार के लिए अमर्यादित शब्दो का प्रयोग कर अपना संस्कार का ही परिचय दिया है साथ ही जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को अपशब्द कहकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का अपमान किया है, जो अस्वीकार्य है, श्री नायक ने कहा कि भाजपा ने राम के नाम पर सत्तासीन तो हो गई पर आचरण और व्यवहार में आदिम व्यवस्था से जकड़ी हुई है।
झूठ धोखा,फरेब और जनता के साथ वादाखिलाफी के चार पाये में खड़ी भाजपा छत्तीसगढ़ में हार की सदमा से उबर नही पाई है और सस्ती लोकप्रियता के लिए उनके प्रभारी और नेता बाज़ारू शब्दो का इस्तेमाल कर रहे है।इसके विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा का पुतला दहन किया है। हमारी मांग है कि भाजपा छत्तीसगढ़ प्रभारी माफी मांगे।
रविवार को नेहरू चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होने इकट्ठा हुए। कुछ दिनों पहले भाजपा नेत्री प्रदेश प्रभारी डी पुरेंदेश्वरी के द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेसियों में खासी नाराजगी जाहिर की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डी पुरेंदेश्वरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध में उनका पुतला जलाया गया। पुतला दहन के मौके पर महापौर रामशरण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू ऋषि पांडे, विक्की आहूजा, गोपाल दुबे, रामा बघेल, अर्जुन सिंह, अरविंद शुक्ला, समेत पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


