प्रदेशाध्यक्ष मो.अमजद के नेतृत्व में व जिला अध्यक्ष दिलीप पाटिल
प्रदेश संगठन मंत्री हरमेन्द्र शुक्ला की अगवाई में पदाधिकारीयो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य भेंट
13-सितंबर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] छत्तीसगढ़ शासन खनिज निगम मंडल आयोग चेयरमैन गिरीश देवांगन के मार्गदर्शन व प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष मो.अमजद के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुख्यमंत्री निवास में की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री ने अपने उदबोधन में झुग्गी संगठन को संबोधित करतें हुए संगठन के किये हुए संघर्ष को याद करतें हुए कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने में प्रदेश झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है साथ ही उन्होंने कहा हम प्रदेश के कही भी कोई भी जगह या कोने में विपक्ष की भूमिका निभाने जाते थे तो झुग्गी संगठन के साथी क़दमताल रहते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा संगठन ही शक्ति है इसे और आगे बढ़ाते रहें राज्य की जनकल्याण-कारी योजनाओं को आम जनों तक पहुँचाते रहे निश्चित ही आप सभी की एकता ने हमें शक्ति दिलाई है सभी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
जिसमे मुख्य रूप से मो. अमजद प्रदेश अध्यक्ष झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ दिनेश पटेल प्रदेश संगठन मंत्री, डॉ. चंद्रशेखर खूंटे प्रदेश मीडिया प्रभारी, हरमेंद्र शुक्ला प्रदेश संगठन मंत्री, दिलीप पाटिल जिला अध्यक्ष झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, आवेस हाशमी प्रदेश महामंत्री, ईश्वरी पाल, आरिफ अली पिंकी ,तानसेन चौधरी, जावेद अली, मोहसिन मेमन ,पवन वर्मा,लिंगराज पटेल, पुनीत राम चौहान, सरजीत गोंड, अब्दुल गफ्फार, सुभाष राव, अरुण अग्रवाल, राहुल साहू, वाजुद्दीन सिद्दीकी, सत्येंद्र अवस्थी, प्रकाश मानिकपुरी, मनोज श्रीवास, सफर खान, तारामणि चंद्राकर,श्रीमती किरण देवांगन, रज्जु अग्रवाल आदि सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।



