सरकंडा से शनिचरी तक रपटा डूबने से पुल के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारें मची अफरा- तफरी
15-सितंबर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] दो दिनों से लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है जिसके कारण अरपा नदी में बाढ़ आने के बाद शनिचरी रपटा डूब गई है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से रपटा पुल को बंद कर दिया है।
पुल बंद हो जाने के कारण से यातायात अर्थव्यवस्था चरमरा गई है, ट्रैफिक का पूरा दबाव हुंडई चौक मुक्तिधाम रोड में पड़ गया है। हालत यह है कि पिछले 4 घंटे से वाहनों की अफरा-तफरी मची है और ट्रैफिक बुरी तरह जाम हो गया है। एक के दो जवान यातायात को सामान्य करने काफी मशक्कत कर रहे हैं लेकिन सरकंडा नूतन चौक, मुक्तिधाम रोड ,चांटीडीह की तरफ जाने वाली वाहने एक जगह पर एकत्र हो जाने से पूरी ट्रैफिक व्यवस्था धराशाई हो गई। इसी बीच जोरों की बारिश से दोपहिया वाहनों के लोग वाहन छोड़ बारिश से बचने इधर-उधर भागते नजर आए।
ट्रैफिक जाम के बीच दो ट्रक भी कही से घुस गया जिसके चलते वाहनों को निकलने में भारी परेशानी हो रही थी ।
जब तक शनिचरी के रपटे से बारिश का पानी कम नहीं हो जाता ट्रैफिक जाम की समस्या ऐसी ही बनी रहेगी।
शासन ने पुराने सरकंडा पुल के आजू-बाजू दो पुल तो बना दिए लेकिन मुक्तिधाम जाने वाली सड़क और चौराहा में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए कोई कारगर व्यवस्था नहीं करने के कारण यह समस्या आगे भी बनी रहेगी।




