भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राजिन्दर पाल सिंह भाटिया एवं युवा नेता पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के आकस्मिक निधन के चलते जन्मदिवस के सभी कार्यक्रम किये निरस्त
21-सितम्बर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने इस वर्ष 22 सितंबर को मनाया जाने वाला अपना जन्म दिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया है साथ ही इस अवसर पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री राजिन्दर पाल सिंह भाटिया एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के आकस्मिक निधन हो जाने पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल इस वर्ष 22 सितंबर को मनाया जाने वाला अपना जन्म दिवस नहीं मनाने का निर्णय लिया है साथ ही इस अवसर पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया है।


