दक्षिण मण्डल की महिला कार्यकर्ताओ ने टीकाकरण प्रोत्साहित करने के साथ
कुपोषित नवनिहलो में किया पोषण आहार वितरण
24-सितंबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मोत्सव को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह अभियान के रूप में मनाया जा रहा है,,
इस क्रम में आज टीकाकरण केंद्र जाकर दक्षिण मण्डल की महिलाओं ने टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के अलावा कुपोषित नवनिहलो में आज पोषण आहार वितरण और नव प्रसूता एवम कमजोर महिलाओं में आयरन ,मल्टीविटामिन,कैल्शियम के कैप्सूल बांटे गए।
विभिन्न मुहल्लों में दूध के पैकेट,सोया,बिस्किट, फल,ओट्स,हरि सब्जियां,वितरित की गईं।
इसी तरह उनसे जनसंपर्क अभियान के तहत मोदी की योजनाओं पर परिचर्चा भी हुई और पोस्ट कार्ड अभियान भी सम्पन्न किया गया।
टीकाकरण केंद्रों में भी नव युवकों ने इस पोस्ट कार्ड अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में दक्षिण मण्डल से प्रभारी मंजुला सिंह,महामंत्री दीपशिखा यादव,कोषाध्यक्ष वंदना तिवारी, कार्यालय मंत्री अनुराधा रामटेके,पार्षद लक्ष्मी साहू,रीना कोरी,शानू कौर,उमा मानिकपुरी सरिता कामड़े आदि द्वारा सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।





