सिंधी समाज ने पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को सौंपा ज्ञापन
02-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर वार्ड क्रमांक 20 भक्तवर राम नगर के प्रवेश द्वार को विगत दिनों हाइवा के चालक द्वारा छतिग्रस्त कर दिया था उक्त प्रवेश द्वार को पुनर्निर्माण कर नई मूर्ति स्थापित कर शीघ्र निर्माण किए जाने की मांग को सिंधु समाज ने की है जन जागरण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिकिशन गंगवानी ने बताया कि 40 वर्ष पूर्व मोहनलाल पारवनी आसन दास हिंदूजा हुदराज कैमरानी नारायण दास हरचंदानी मामा एवं युवक कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष अर्जुन दास पारवानी मोहन मधवानी शेरा लालचंद वकील दरिया नामल मोटूमल रामचंद्र मुखी ठाकुर मल भोजवानी के प्रयासों से संत शिरोमणि भक्त कंवरराम नगर द्वार बनाया गया था जिसके नाम से वार्ड नंबर 20 संत कंवर राम नगर बिलासपुर में पहचाना जाता है जिसे कुछ दिन पूर्व एक हाईवा ने क्षतिग्रस्त कर दिया था गनीमत है कि संत शिरोमणि कंवर राम साहब की मूर्ति सही सलामत है जिसे पूज्य पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में रखा गया है आज बिलासपुर सिंधी समाज के समितियों अध्यक्ष पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव से उनके निजी निवास में मिलकर शीघ्र नए गेट का निर्माण किए जाने की मांग की मंडल अध्यक्ष श्रीवास्तव ने तत्काल नगर निगम कारपोरेशन के आयुक्त से फोन में चर्चा कर शीघ्र द्वार मजबूती से नए जमाने के हिसाब से टेंडर जारी कर निजी एजेंसी को देखकर तुरंत निर्माण चालू करवाने के दिये निर्देश आयुक्त ने शीघ्र ही एजेंसी बनाकर निर्माण कार्य को चालू करवाने का आश्वासन दिया।
आज ज्ञापन देने वालों में सिंधी समाज के पूज्य सिंधी पंचायत सिंधी कॉलोनी के अध्यक्ष हरीश बागवानी रमेश चंदानी बृजलाल भोजवानी हिंदराज कैमरानी महिंद्र हिंदूजा सुनील दया लानी अजय हरियाणवी मोहन मधवानी शेरा भैया प्रताप आईलानी हरिकिशन गंगवानी एल्डरमैन श्याम लाल चंदानी वार्ड पार्षद विजय यादव मोहनलाल शामनानी सरकंडा के अध्यक्ष पमनानी गिरधर हिरानी आदि ने मिलकर ज्ञापन सौंपा


