विश्वप्रसिद्ध गायिका जसपिंदर नरूला के भक्तिमय सुरों से भावविभोर होगा नगर
7 अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
जय माता दी जागरण समिति की ओर से नवरात्रि के प्रथम दिवस आज गुरुवार 07 अक्टूबर को माता का जगराता का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें समिति की ओर से आयोजित इस बार जगराता कार्यक्रम में मशहूर गायिका जसपिंदर नरूला माता के भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी,वही इसके साथ ही मशहूर फिल्म अभिनेता चंकी पांडे की मौजूदगी इस आयोजन को और भी खास बनाने वाली हैं..
ज्ञात हो कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगराता के लिए प्रसिद्ध जय माता दी जागरण समिति की ओर से प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहर के हृदय स्थल पुलिस ग्राउंड में 07 अक्टूबर दिन गुरुवार(आज) माता का जगराता कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है,यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर किया जाता है,जिसमें देश के ख्याति प्राप्त कलाकारों की ओर से देवी भजनों पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी जाती है।
हर वर्ष की भांति इस साल भी कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका जसपिंदर नरूला अपनी मधुर आवाज से माता की महिमा का गुणगान अपनी भक्ति संगीत के माध्यम से करेंगी
माता जगराता कार्यक्रम की लोकप्रियता शहर और आसपास के लोगों में बहुत है,यही कारण है कि अब इस कार्यक्रम के इंतज़ार शहर के लोग बेसब्री से करते हैं।
इस कार्यक्रम को शहर व आस-पास के लोगों की ओर से अच्छा प्रतिसाद मिलता रहा है,इससे प्रेरित होकर ही आयोजन समिति की ओर से हर साल इस आयोजन को स्वरूप को और भी भव्य बनाया जा रहा है बातचीत करते हुए जय माता दी जागरण समिति की ओर से राजू सलूजा ने बताया कि माता का जगराता कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है,जिसमें शहर सहित आसपास के लोगों की भीड़ काफी संख्या में उपस्थित होती है,आयोजन स्थल का भव्य सेटअप श्रोताओं को बरबस ही अपनी और आकर्षित करता है,आयोजन के दौरान लोगों के बैठने की व्यवस्था समिति की ओर से विशेष तौर पर की जाती है..
वहीं इस साल भी उक्त कार्यक्रम 07 अक्टूबर को भव्य सेटअप के साथ इस कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी,वही इस बार कार्यक्रम में मुख्य रूप से बॉलीवुड सुपर स्टार चंकी पांडेय शामिल होने आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जय माता दी समिति के सचिव अनिल गुप्ता ,नमित सलूजा,सह सचिव,सन्नी सलूजा ,अभितेश गुप्ता,महेश स्वर्णकार,कोषाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल,अनिल राघवानी,सहकोषाध्यक्ष सूरज सोनी (गोलू),राम अवतार वर्मा,अजय तोलानी,उपाध्यक्ष रोहित सराफ,हर्ष सराफ,रौनक साव,नवनाथ एवले,मोहन दगड़े,राकेश भगतानी,शिवा जी,सूर्यवंशी ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पटेल,आनंद सोनी,नीरज माखीजा,जितेंद्र पवार,सोनू अजमानी,सयोजक राकेश गोयल दीपक सराफ,सह संयोजक श्रीकांत पांडेय,सुनीत तेजानी,हितेश मजेठीया,मीडिया प्रभारी मलय भट्टाचार्य जुटे हुए हैं।
श्री सलूजा ने बताया कि उक्त जगराता में एंट्री पास के माध्यम से दिया जाएगा,वही पास भी कोविड -19 प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जाएगा,इसके साथ ही एंट्री पास सिर्फ उन्हें ही उपलब्ध कराया जाएगा जो कोरोना वैक्सीन के दोनो डोज लगवा लिए हो सर्टिफिकेट देखकर ही उन्हें पास उपलब्ध कराया जाएगा।
पास यहां से प्राप्त किया जा सकता 👇
महेंद्र जेम्स एंड ज्वेलरी तेलीपारा..9179999901
अनमोल ज्वेलर्स सदर बाजार.. 9827924898
शिव कुमार रमेश कुमार ज्वेलर्स सदर बाजार 9893082324
वसंत विहार चौक के पास 9300321940 7000549630
शर्लिन ज्वेलर्स सदर बाजार..9165345678
महेंद्र ज्वेलर्स बुधवारी बाजार.9179999901
पीपी ज्वेलर्स जुनी लाइन 9098126711..


