आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण सांसद अरुण साव के करकमलों से तथा विधायक शैलेष पाण्डेय महापौर रामशरण यादव की गरिमामयी उपस्थिति में किया
07-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
उल्लेखनीय है कि देश को चिकित्सीय आक्सीजन प्रोडक्शन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतर पहल के तहत देश के सभी राज्यों में पीएम केयर फंड से पीएसए आक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा AIIMS ऋषिकेश से प्रातः 11 बजे सभी राज्यों / केंद्र शासित राज्यों में पीएम केयर फंड से निर्मित पीएसए आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया गया।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब लिंक के माध्यम से भी किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय चिकित्सालय बिलासपुर में नवनिर्मित 02 पीएसए आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण सांसद अरुण साव के करकमलों से विधायक शैलेष पाण्डेय, माननीय महापौर रामशरण यादव की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ पी.के.सरदार, मंडल रेल प्रबंधक आलोक सहाय, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारीगण तथा रेलवे के चिकित्सक उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुये माननीय सांसद, श्री साव ने कहा कि यह गरिमामय समारोह देश तथा रेलवे के लिए ऐतिहासिक व सुखद पल है, उन्होने पीएसए आक्सीजन प्लांट की उपलब्धता के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी तथा कोरोना काल जैसी वैश्विक संकटकाल में रेलवे के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालकर की गई सेवा के लिए उनका अभिनंदन किया…
विदित हो कि मरीजों तथा जरूरतमंदों को चिकित्सीय आक्सीजन की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 87 लाख रुपए की लागत से केंद्रीय चिकित्सालय बिलासपुर में 600 लीटर प्रति मिनट उत्पादन क्षमता के पीएसए आक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है…





