08-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] लायंस क्लब बिलासपुर के स्थापना का 57 वाँ वर्ष पुर्ण होने पर लायंस क्लब द्वारा लायंस सेवा सप्ताह का आज समापन हो गया, इसमें लायंस क्लब पदाधिकारीओ ने प्रेसक्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि इस गौरवशाली परम्परा का निर्वाह करते हुए, अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, सचिव सुभाष अग्रवाल व कोषाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने अपने कार्यकाल में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवा गतिविधियों से विशिष्ट पहचान बनाई है। इस सेवा सप्ताह में स्थायी गतिविधि का शुभारंभ किया गया। इसी तारतम्य में लायंस क्लब बिलासपुर ने छत्तीसगढ़ काम्पलेक्स स्थित अभय पेथोलेब में सभी प्रकार की जांच में 50 प्रतिशत की छूट लायंस कूपन के द्वारा दी जा रही है। यह सभी सभी लोगो के लिए प्रदत्त सुविधा है।
पहला स्थायी गतिविधि का शुभारंभ-अभय पैथोलेव में जांच शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट अभय पैथोलेय में जांच शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट पाने के लिए लायंस डिस्काउंट कूपन लिंक रोड स्थित लायंस भवन से लेना होगा। यह स्थायी गतिविधि 2 अक्टूबर से प्रारम्भ किया गया है। दूसरा स्थायी गतिविधि का शुभारंभ-निशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र
दूसरा स्थायी प्रोजेक्ट निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र 27 खोली बाजपेयी परिसर में शुरू किया गया। यहाँ दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेड मास्टर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह सेवा नारी शक्ति बिलासपुर के सहयोग से शुरू की गई है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद स्वर्णा शुक्ला एवं नारी शक्ति की अध्यक्ष श्रीमती उषा किरण शुक्ला उपस्थित रही एवं इस स्थायी गतिविधि की प्रशंसा की। अध्यक्ष अरविंद दीक्षित ने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि ज्यादा से ज्यादा इस प्रशिक्षण में भाग ले।
12 अक्टूबर 2021
महात्मा गांधी जी एवं पं. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती में अटल बिहारी वि.वि. के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के 300 छात्र-छात्राओं की रैली शनिचरी बाजार में जहां 1933 में महात्मा गांधी जी आये थे। वहाँ लायंस सदस्य एवं कुलपति जी द्वारा साफ सफाई की गयी। लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर सभी छात्र-छात्राओं को नाश्ता पैकेट का वितरण किया गया।
4 अक्टूबर 2021 लायंस भवन में रक्तदान
5 अक्टूबर 2021
शिविर का आयोजन एकता ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। इस कैम्प में 39 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया।मातृछाया कुदुदंड में लेक्टोजन पाउडर, एक पंखा, फिनायल, डेटॉल एवं बिस्कुट का वितरण किया गया 2. मानसिक रोग अस्पताल सेन्दरी में महिला रोगियों को सेनेटरी पैड, पुरुषो को कपड़े, महिलाओं का गाउन एवं फल का वितरण किया गया।
कैंसर में जागरूकता कार्यक्रम स्पन्दन संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. अमित वर्मा डॉ. पुष्कल द्विवेदी आरोग्य अस्पताल एवं आराधना त्रिपाठी अध्यक्ष स्पन्दन उपस्थित थे। कुल 65 लोग इस कार्यक्रम से लाभान्वित हुये। 6 अक्टूबर 2021
एवं
जिला अस्पताल में 10 ग्रामीणों का मोतियाबिंद आपरेशन कराया गया जिसमें 7 महिलाएं एवं 3 पुरुष मरीज थे। लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा इन मरीजों को उनके आवागमन व्यय, चश्मा, पर्तन आदि प्रदान किया गया। अस्पताल में 200 मरीजों को, परिजनों व स्टॉफ को फल दिया गया।
इस लायंस सेवा सप्ताह के मुख्य संयोजक राकेश पाण्डेय एवं श्रीकांत सहारे थे। इस हफ्ते भर के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिलीप भंडारी, रीजन चेयरपर्सन ई आर. के. सोनी, अरुण शुक्ला, रामसिंह स्वर्णकार, किशन बुधिया, सुनील मारदा, सीए विनोद मित्तल, प्रकाश अग्रवाल, देवेन्द्र टुटेजा, नरेन्द्र पाल गांधी, दौलत खत्री, मनजीत सिंह अरोरा, दर्शन छाबड़ा, असितपाल जुनेजा, विमल केडिया, मोहन होनप, मनीष चंदेल की सहभागिता रही।
आगामी कार्यक्रम
वृहद स्वास्थ्य शिविर-नेत्र जांच, दंत रोग परीक्षण व सामान्य रोग का परामर्श, बीपी व शुगर जांच। 2 स्थायी गतिविधि कंपनी गार्डन या दीनदयाल गार्डन में बापू की कुटिया का संचालन इसमें वरिष्ठजनों के मनोरंजन व समय व्यतीत करने
स्थल होगा।
अक्टूबर लायंस सेवा सप्ताह का समापन के अवसर पर
बिलासपुर प्रेस क्लब में वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, सचिव सुभाष अग्रवाल कोषाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी के साथ संयोजक मनजीत सिंह अरोरा लायंस के सर्विस चेयरपर्सन है। अन्य सहयोगी में प्रकाश अग्रवाल, दौलत खत्री, एसआर साहू, शिव अग्रवाल, जसपाल सेठी, अनिल सलूजा, असितपाल जुनेजा, भूपेन्द्र गांधी, गुरुप्रीत सिंह गंभीर, दर्शन छाबड़ा, सुरेन्द्र सिंह गंभीर, प्रिंस भाटिया, प्रीतपाल सिंह गंभीर, पवन अजमानी, इंदरजीत सिंह सलूजा (पंजाबी मानव सेवा समिति)

