स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट गलत पता और नम्बर दे रहे टेस्ट कराने वाले लोग
08-अक्टूबर 2021
राजनांदगांव-{जनहित न्यूज़}
राजनांदगांव डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की लगातार कोरोना जांच की जा रही है। इसी बीच एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से डोंगरगढ़ में हड़कंप मच गया है। जिसकी पहचान की जा रही है और उसे ढूंढने की कोशिश भी की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन में एक यात्री का कोरोना टेस्ट किया गया । जिसमें वह पॉजिटिव आया। उसे वही बैठने के लिए कहा गया। लेकिन वह व्यक्ति वहां से चकमा देकर फरार हो गया। अब पूरा प्रशासन उक्त व्यक्ति को ढूंढने में लगा हुआ है । बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा अपना मोबाइल नंबर और पता गलत बताया गया है। जिसके कारण प्रशासन को ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रशासन ने यह पता लगा लिया है कि उक्त व्यक्ति राजनांदगांव का है। लेकिन अब अभी तक उक्त व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जा सका है।
बाहर से आने वाले मिल रहे पॉजिटिव
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ सहित अन्य जगहों पर महाराष्ट्र तथा अन्य राज्यों से आने वाले लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। जिनकी कोरोना टेस्ट करा कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है या उक्त व्यक्ति द्वारा अपने राज्य वापस जाने की सहमति दे रहा है, तो उन्हें उनके राज्य में जाने और मेडिकल ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी जा रही है।


