कांग्रेस नेता शक्ति सिंह की पत्रकार वार्ता पर भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया
08-अक्टूबर 2021
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल के बयान पर कहा कि देश में अब जिन कांग्रेसियों को कहीं कोई नहीं पूछता, वह छत्तीसगढ़ चले आते हैं। कुछ भी बोल कर चले जाते हैं। ऐसी ऐसी आधारहीन टिप्प्णियां होती हैं, जिसका जवाब भी देना मुनासिब नहीं।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि गोहिल जब केंद्र पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे, तब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के ही विधायक यहां के मंत्री पर तबादला और पोस्टिंग उद्योग चलाने का आरोप लगा रहे थे। ऐसे में अपने गिरेबान में झांकने, लज्जित होने के बदले कोई कांग्रेसी ही दूसरे पर सवाल उठा सकता है। किसी में अगर थोड़ी भी नैतिकता होगी तो इस तरह बात नहीं करेगा।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शक्ति सिंह को याद दिलाना पड़ा है कि ये भी वकील हैं, शायद वे भी वकील तुलसी की तरह अगली बार छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का जुगाड़ भिड़ाने की जुगत में होंगे।

