आरोपी पति ने आधी रात थाने पहुंच किया सरेंडर!
09-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर वारकर उतारा मौत के घाट। फिर आधी रात थाने पहुंचकर बोला- साहब पत्नी की हत्या कर दी है। इस ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में। बिलासपुर4 घंटे पहले
राजेंद्र थाने पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या कर दी है।
बिलासपुर में शुक्रवार देर रात युवक ने अपनी प्रेमिका पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद वो खुद थाने पहुंच गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। लाश घर में ही पड़ी है। बताया जा रहा है महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने बेटी को पीटा था। खास बात यह है कि उनकी शादी नहीं हुई थी। दोनों करीब दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, महमंद-लालखदान निवासी राजेंद्र निर्मलकर (40) करीब दो साल से अपनी प्रेमिका पूर्णिमा पासी (35) के साथ रह रहा था। दोनों की 5 महीने की एक बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पूर्णिमा ने बेटी की पिटाई कर दी थी। इस पर राजेंद्र ने नाराजगी जताई और मना किया। पूर्णिमा नहीं मानी तो राजेंद्र कुल्हाड़ी उठाकर ले आया और गुस्से में उस पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते पूर्णिमा की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटी को पीटने से मना करने पर पूर्णिमा नहीं मानी तो राजेंद्र को इतना गुस्सा सर पर चढ़ गया कि उसने कुल्हाड़ी उठाकर ले आया और गुस्से में उस पर एक के बाद एक कई वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,
दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर होता था विवाद
फिर बच्ची को शव के पास ही छोड़कर आरोपी थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। सिपाही को मौके पर भेजा तो घर में पूर्णिमा की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को गांव की मितानिन को सौंप कर मकान को सील कर दिया। अगले दिन शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
शनिवार सुबह फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई।
पति के छोड़ने के बाद आरोपी के साथ रहने लगी थी पूर्णिमा
आरोपी राजेंद्र निर्मलकर ने बताया कि गांव की बस्ती में उसका परिवार रहता है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे भी हैं। पहली बार जब कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा तो वह गांव में ही था। इसी दौरान गांव की ही पूर्णिमा पासी से उसका प्रेम संबंध हो गया। पूर्णिमा के पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके चलते वह पति और बच्चों से वह अलग रहती थी। इसके बाद राजेंद्र ने भी अपने परिवार को छोड़ दिया और पूर्णिमा के साथ गांव से बाहर रहने लगा था।



