विहिप के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर जताया विरोध
20-अक्टूबर 2021
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर बांग्लादेश में हिन्दुओं पर जिहादियों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे है। हिन्दु धर्मस्थलो, पूजा पंडालो को तहस नहस करने के पश्चात हिन्दू परिवारों पर लगातार आक्रमण हो रहे है। अकेले दुर्गापूजा के दौरान बांग्लादेश के 22 से ज्यादा जिलों में हिंसा की घटनाएं घट चुकी है। बांग्लादेश में हिन्दुओं के 150 से ज्यादा दुर्गा पूजा पण्डाल और इस्कॉन मंदिर को आग केहवाले कर दिया गया, देवी-देवताओं की मूर्ति तोड़ दी, हिन्दुओं को मारा-पीटा गया, माताओं-बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है, इतना सब होने के पश्चात भी बांग्लादेश की सरकार आँख बंद करके बैठी है। इस विभत्स कांडो को देखकर हिन्दुओ का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ज्ञात हो कि पूर्व में भी कवर्धा घटना के विरोध में नागरिक सुरक्षा मंच और सर्व हिन्दू समाज विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले प्रदेशभर में विरोध रैली का आयोजन किया गया । बिलासपुर में प्रशासन द्वारा रैली की अनुमति नहीं दिए जाने पर विहिप के कार्यकर्ताओ द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल में एकत्र हो सभा की और स्कूल प्रांगण में ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया
कवर्धा की घटना को प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित और पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन हेतु रैली का आयोजन किया गया था लेकिन प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने पर माहौल को समझते हुए शांतिपूर्वक राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया था वही कल की घटना जो कि बिलासपुर में ही ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकालने की प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी और तो और हाईकोर्ट में भी मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस हेतु याचिका भी लगाई गई थी जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया गया था।
उसके बावजूद भी मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया लेकिन पुलिस विभाग पूरी तरह मूकदर्शक बना रहा तथा प्रशासन व हाईकोर्ट के आदेश को आंखों के सामने नकारा गया फिर भी कोई कार्यवाही नही की गई जो कि न्यायोचित बात नही है क्या सरकार को किसी एक समुदाय पर मेहरबान होकर और दूसरे समाज की धार्मिक आस्था पर कुठाराघात करना उचित है यही प्रश्न अब पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया है।
विश्व हिन्दु परिषद बांग्लादेश सरकार से मांग करती है कि हिन्दुओं पर हो रहे आक्रमणो तथा अत्याचारों को रोकने हेत कड़े कदम उठाये तथा भारत सरकार से निवेदन करती है कि वह बांग्लादेश से इन घटनाओं को रोकने हेतु दबाव बनाये। जिससे वहां पीड़ित अल्पसंख्यक हिन्दुओ को न्याय व सुरक्षा मिले। जानमाल के नुकसान हेतु उचित मुआवजा मिले। आक्रमण कारियों को चुन-चुन कर गिरफ्तार कर कठोरतम सजा दिलाई जाये। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर पूर्ण विराम हेतु समुचित कदम उठाये वहां शेष बचे हिन्दुओं के मानवाधिकारों की रक्षा व जीवन जीने के अधिकार मिले।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से विहिप के प्रसार-प्रचार प्रमुख जितेंद्र चौबे,विभाग सह संयोजक अंकुश सिंह ठाकुर,प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ ललित मखीजा, प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ,जिला मंत्री विकास शर्मा, के अलावा विहिप के कार्यकर्ता मौजूद थे।




