07 नवंबर 2021
मुंगेली-{जनहित न्यूज़}
मुंगेली जरहागांव में बड़े नहर के पास दो मोटर कयसले के आमने सामने भिड़ंत होने से ती न लोग घायल हो गये है।घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तख़तपुर लाया गया।जहाँ एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल विलासपुर रेफेर कर दिया है।जरहागांव थाना पुलिस ने दोनों चालको के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दिया है।
जरहागांव पुलिस ने प्राप्त जानकारी के अनुसार जरहागांव बड़े नहर से पहले दो मोटरसाईकिल के आमने सामने टक्कर से तीन व्यक्ति घायल हो गए है।प्राप्त जानकारी के अनुसार लौदा निवासी मोहित विष्वकर्मा अपनी मोटरसाइकिल हौंडा शाइन क्रमांक सीजी 28 बी 3912 जरहागांव से तख़तपुर की ओर जा रहा था ।इसी समय नीतेश मोहले पिता नारायण मोहले 24 वर्ष निवासी घूंडुकापा थाना जरहागांव मुंगेली अपने साथी उमेश कुमार पिता तिरिथ राम 25 वर्ष निवासी कोना थाना जरहागांव मुंगेली के साथ अपनी मोटरसाइकिल हीरो डीलक्स क्रमांक सीजी 28 के 2844 में तख़तपुर की ओर से जरहागांव की ओर जा रहे थे कि दोनों की मोटरसाइकिल आमने सामने टकरा गई ।इससे नितेश के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई वहीं पीछे बैठे उमेश को भी सिर व पैर में चोट आई ।जबकि मोहित विश्वकर्मा भी घायल हो गया।लोगो ने इसकी सूचना जरहागांव थाने और 108 को दी ।108 ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तख़तपुर पहुँचाया ।नितेश की हालात गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बिलासपुर रेफेर कर दिया गया है।वहीं जरहागांव पुलिस ने मामले में दोनों चालको के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दिया है।

