बेवरेज कारपोरेशन में पीड़ित ने की गोलमाल की शिकायत
11 दिसंबर 2021
रायपुर-{जनहित न्यूज़}
रायपुर।छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के परचेज ऑर्डर पर आपूर्ति की गई एमपी बियर प्रोडक्ट लिमिटेड की बियर एक अन्य फर्म ओम साईं बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर ट्रांसफर कर ली गई जिसकी शिकायत एमपी बियर प्रोडक्ट लिमिटेड की ओर से आबकारी आयुक्त तथा बेवरेज कारपोरेशन के महाप्रबंधक को की गई है।
शिकायत के अनुसार एमपी बियर प्रोडक्ट की ओर से बेवरेज कारपोरेशन के परचेज ऑर्डर के अनुसार प्रेसिडेंट 5000 अल्ट्रा स्ट्रांग बियर सप्लाई की गई थी जिस पर एमपी बियर प्रोडक्ट फर्म द्वारा कुल 9000 केसेस जिसकी कीमत 81 लाख 99 हजार थी। शिकायत में कहा गया है कि यह बीयर बेवरेज कारपोरेशन द्वारा ओम साईं बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड रायपुर को भेजें भेजी गई तथा उक्त समस्त बीयर को भेजने के संबंध में जो भी दस्तावेज संलग्न किए गए हैं,उन दस्तावेजों पर मेरी फर्म के अधिकृत हस्ताक्षर नहीं थे उक्त समस्त दस्तावेजों की कोई जानकारी मेरी फर्म को नहीं थी तथा आपके द्वारा ओम साईं बेवरेज को किस प्रकार से तथा किस नीति के तहत माल भेजा गया इसकी सूचना आपके द्वारा अधिकृत तौर पर नहीं दी गई ।शिकायत में कहा गया है कि ओम साईं बेवरेज के द्वारा उनके ईमेल से मेंरी फार्म को मेल प्रेषित किया गया कि भेजे गए प्रेसिडेंट 5000 एक्स्ट्रा स्ट्रांग बियर को ओम साईं बेवरेज के द्वारा नष्ट किया गया है तथा प्रेसिडेंट 5000 अल्ट्रा स्ट्रांग सुपर वियर 650 एमएलसी 80 पेटी को सेल किया गया है परंतु ओम साईं बेवरेज के द्वारा उक्त माल नकदीकरण के संबंध में मेरी फर्म को ना तो आपके द्वारा कोई भी जानकारी दी गई ना ही कोई स्पष्टीकरण भेजा गया जब ओम साईं बेवरेज के द्वारा माल नष्टीकरण की प्रक्रिया की जा रही थी तो उसके संबंध में कोई भी जानकारी मेरी फर्म को नहीं दी गई और ना ही वक्त माल के संबंध में किसी प्रकार का कोई पत्राचार किया गया जिसके कारण मेरी फर्म को उक्त बीयर की राशि आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुई है तथा मेरी फर्म को 81 लाख 31576 रुपयों की हानि हुई है। वास्तविकता यह है कि मेरी फर्म के द्वारा उक्त माल आपको प्रेषित किया गया था।
परंतु आपके द्वारा किस प्रकार से ओम साईं बेवरेज को उक्त बियर प्रेषित की गई इसकी जानकारी मेरी फर्म को नहीं है ओम साईं के द्वारा जो स्टॉक वेरिफिकेशन की सूची के कॉलम नंबर 3 में मेरी फर्म के नाम व बीयर पर हस्ताक्षर किए गए हैं वह हस्ताक्षर मेरी फर्म या अधिकृत व्यक्ति के नहीं है। शिकायत में कहा गया कि इसी प्रकार बिलासपुर डिपो में भी खोवा राम उपाध्याय कंपनी प्रतिनिधि व 2019-2020 तथा अन्य जगह भी जो हस्ताक्षर किए गए हैं वह हस्ताक्षर मेरी फर्म के किसी भी अधिकृत व्यक्ति के नहीं है। मेरे द्वारा उक्त नष्टीकरण के संबंध में दिनांक 30.08. 2021 को एक पत्र भेजा गया था उक्त पत्र की प्राप्ति के पश्चात भी ओम साईं के द्वारा किसी प्रकार की कोई रुचि नहीं दिखाई गई है। इससे स्पष्ट है कि कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर यह सब कार्य हुआ है। शिकायत में मांग की गई है कि माल की राशि का भुगतान ओम साईं बेवरेज से दिलवाया जाए तथा उसके विरुद्ध इस जालसाजी के लिए कार्रवाई की जाय।



