सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही
कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज
19 जनवरी 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] हुक्का बार में पुलिस की छापामार कार्यवाही। 6 आरोपियों के ख़िलाफ़ कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
थाना सिविल लाईन से मिली जानकारी के अनुसार वेलहल्ला कैफे ईदगाह चौक मिशन अस्पताल के पास हुक्का बार में खुलेआम हुक्का पिलाते पाये जाने पर कार्यवाही की गई। प्रतिबंध के बावजूद भी नियमों का उल्लंघन कर हुक्का परोसा जा रहा था।
विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण है इस प्रकार है कि उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमति पारूल माथुर के द्वारा नशे एवं अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति मंजुलता बाज एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति स्नेहिल साहू के मागदर्शन पर थाना प्रभारी सिविल लाईन शनिप रात्रे के द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर सूचना की तस्दीक वेलहल्ला कैफे ईदगाह चौक मिशन अस्पताल के पास रवाना किया गया जहाँ वेलहल्ला कैफे के संचालक आकाश यादव एवं मैनेजर मनीष चेतानी, निशांत गुप्ता, अमर केवट, दुर्गेश कोरी, शंकर बोरकर के द्वारा बिना अनुमति के ग्राहकों को इकट्ठा कर तंबाकुयुक्त हुक्का पिलाया जा रहा था, हमराह स्टाफ के मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। मौक पर 1. यश चावला 2. यश अग्रवाल 3. विनय कुमार 4. शुभम सिंह 5. सोहेब खान 6. भूपेन्द्र पटेल एवं दो लड़कियाँ 1. रूपल पटेल 2. रश्मि यादव कैफे में हुक्का पिते हुए पाए गए। मौके से संचालक आकाश यादव पुलिस को देखकर फरार हो गया। कैफे के संचालक/ मैनेजर को हुक्का पिलाने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया। जिस पर संचालक के द्वारा हुक्का पिलाने के संबंध में कोई अनुमति, लायसेंस एवं दस्तावेज नहीं होना बताया। संचालक के कब्जे से मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष 03 नग हुक्का पॉट अलग अलग कलर के निकोटिन युक्त फ्लेवर 03 पैकेट 01 डिब्बा स्प्रिंग वॉटर 01 डब्बा पान सालसा कुल कीमती 20,500/- रूपए को मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर, सभी 06 आरोपियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तह कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया। हुक्का पीने वालों के परिजनों को बुलाकर समझाइस देकर छोड़ा
गया।
आरोपियों के नाम
नाम आरोपी:-1.आकाश यादव (संचालक वेलहल्ला कैफे) फरार आरोपी
- मनीष चेतानी पिता स्व. दिलीप चेतानी उम्र 27 वर्ष निवासी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (मैनेजर)
3.अमर केंवट पिता बलराम केंवट उम्र 22 वर्ष निवासी लिमतरा था मस्तूरी जिला बिलासपुर (वर्कर)
4.निशांत गुप्ता पिता केशरी चंद गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी विनोवा नगर थाना जिला बिलासपुर (वर्कर)
5.दुर्गेश कोरी पिता देवचरण कोरी उम्र 24 वर्ष निवासी द्यालबंद गुरूद्वारे के पास थाना सिटि कोतवाली जिला बिलासपुर (वर्कर) - शंकर बोरकर पिता स्व. हरिनाथ बोरकर उम्र 25 वर्ष निवासी मगरपारा चौक थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (वर्कर)

