कांग्रेस के किसी न किसी गुट की सरपरस्ती मे हो रही आपराधिक गतिविधियां
02 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का आरोप है कि बिलासपुर शहर अपराधगढ़ बन गया है। हर अपराध कांग्रेस के किसी न किसी गट की सरपरस्ती में हो रही है। अपराध के कारण आम जनता डरी हुई है, अपने आपको असुरक्षित महशूस कर रहे है। उनका कहना है कि बिना राजनैतिक संरक्षण के अपराध नही हो सकता।
पिछले तीन साल से प्रेस कांफ्रेंस और फेसबुक लाइव से राजनीति करने वाले पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मंगलवार को एक बार फिर से प्रेस कांफ्रेंस की और कांग्रेस की सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सवा तीन साल पहले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी बिलासपुर में भी शहर की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी की अपना विधायक चुना था। पिछले तीन साल के कार्यकाल की समीक्षा करने से स्पष्ट हो जाता है कि बिलासपुर आज अपराध गढ़ बन चुका है। लोग सेवानिवृत्त होने के बाद बिलासपुर में बसना पसंद करते थे क्योंकि यहां की शांति लोगो को पसंद थी।
लेकिन अब आम नागरिक यहां असुरक्षित महशूस कर रहे है। कई गुटों में बंटी कांग्रेस अपराधियों को संरक्षण देते-देते गिरोह में बदल गई है। आज शहर में चोरी, डकैती, लूट, बलात्कार, गांजा, शराब की तस्करी समेत लोगों की जमीन पर बलात कब्जा करना जैसे सभी तरह के गंभीर अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है। चिंता का विषय तो ये है कि हर अपराध कांग्रेस के किसी न किसी गुट के संरक्षण में, सरपरस्ती में हो रहा है। तालापारा में हुई हत्या और दर्रीघाट की डकैती इसका प्रमाण है। थानों के सामने लोग एक-दूसरे से मारपीट कर रहे है और पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। अमर अग्रवाल ने दो टूक चेतावनी दी है कि बिलासपुर को अपराधगढ़ बनने नहीं दिया जाएगा। यदि अपराध पर अंकुश नहीं लगाया गया तो सड़क की लड़ाई लड़ी जाएगी।

