23 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] शहीद दिवस के अवसर पर विश्वाधारंम समाजिक संस्था एवं युवा संगठन कुली के द्वारा सीपत के समीप खमरिया के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में विशाल रक्तदान शिविर एवं शहीदों के परिवारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में पूरे सीपत परिक्षेत्र के युवा साथी महिला युवतियां जनमानस ने खुलकर एवं आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी दिलेंद्र कौशिल, क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति दिलेन्द्र कौशिल एवं आसपास के जनप्रतिनिधि शामिल हुए, कार्यक्रम के शुभारंभ में शहीदों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया, शहिद दिवस के अवसर पर सुबह 10:00 बजे से ही युवाओं का तांता लगा हुआ था और शाम 6:00 बजे तक 210 यूनिट रक्तदान हुवा, ज्ञात हो सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र के साथ ही उन्हे सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए हेलमेट भी उपहार स्वरूप प्रदान किया गया, साथ ही क्षेत्र के वीर शहीदों के परिवारों का भी स्मृति चिन्ह, साल से सम्मानित किया गया।

बिलासपुर पुलिस की मुहिम अभिव्यक्ति के बारे में भी रक्षा टीम के प्रमुख श्रीमती दुर्गा किरण पटेल के द्वारा भी महिलाओं, युवतियों के अपराध को रोकने के लिए बनाए गए एप अभिव्यक्ति के बारे में भी सारगर्भित जानकारी दी गई साथ ही उसे कैसे उपयोग करने उसके बारे में भी बच्चो को बताया गया।
आज के मुख्य अतिथि रोहित झा ने अपने वक्तव्य में कहा कि लगातार समाज में बढ़ते नशे के कारण हो रहे अपराध को युवा ही जागरूकता से समाज को बसा सकते है साथ ही उन्होंने शिविर में रक्तदान कर सभी युवाओं को रक्तदान करने हेतु जागरूक किया, श्रीमती नूरी कौशिल ने अपने वक्तव्य में कहा की जाबांज सिपाही जब शाहिद हो जाते है तो समाज उनको याद तो करता है लेकिन उनके स्मृति में इस तरह का आयोजन कर सभी युवाओं को देश की रक्षा करने हेतु जागरूक करना भी एक बहुत बड़ा काम है संस्था के संस्थापक चंद्रकांत साहू ने बताया कि ऐसे आयोजन उनके द्वारा लगातार किया जाता है।

इस बार भी उन्होंने पूरे क्षेत्र के सबसे बड़े और बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े रक्तदान कार्यक्रम को करके साथ ही क्षेत्र के हर गांव में युवा तक रक्तदान को लेकर जन जागरूकता लाने का एक बड़ा काम किया, कार्यक्रम के समापन में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य श्री गगन साहू ने सभी का आभार व्यक्त करते हुवे ऐसे कार्यों को सदैव करने की बात कही, आज के इस कार्यक्रम में युवा संगठन के प्रमुख करण साहू, अर्जुन वस्त्रकार, अजय, दिनेश, जितेंद्र, रोशन, रुपेश, रंजीता सम्मिलित हुए।।

