आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी पति गिरफ्तार तोरवा पुलिस की कार्यवाही
24 मार्च 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने के मामले में तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की हैं,बताया जा रहा है कि मृतिका ने आरोपी के प्रताणना की वजह से जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी,वही अपराध कायमी के चंद घंटों में ही लिया पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया हैं,पकड़े गया आरोपी सिविल लाइन थानां क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा नगर कारगिल चौक का निवासी हैं,उक्त युवक का नाम प्रेमशंकर उर्फ प्रकाश साहू पिता अशोक साहू उम्र 26 वर्ष हैं।
तोरवा थानां प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि बीते 05.12.2021 को थाना कोतवाली अंतर्गत सिम्स चौकी द्वारा सिम्स का अस्पताली मेमो थाना तोरवा में लाकर पेश किया गया,जिसमें मृतिका अंजली दीप पति स्व. रवि दीप उम्र 30 वर्ष निवासी देवरीखूर्द द्वारा दिनांक घटना 04.12.2021 को अज्ञात जहर सेवन करने पर सिम्स अस्पाल बिलासपुर में ईलाज हेतु भर्ती किये थे,जो ईलाज के दौरान दिनांक- 05.12.2021 के 04.29 बजे मृत्यु हो जाने की वजह से अस्पताली मेमो पर थाना तोरवा में मर्ग कायम कर मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम सिम्स अस्पताल बिलासपुर में कराया गया।
पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा अज्ञात जहर सेवन से मृत्यु होना लेख कर बिसरा प्रिजर्व करते एफ. एस. एल. से रासायनिक परीक्षण कराने की राय दिये जाने पर मामले में जप्त बिसरा को परीक्षण कराकर रिपोर्ट प्राप्त किया गया,मामले में मर्ग जांच पर मृतिका अंजली दीप के परिजनों व आस पास के अन्य स्वतंत्र गवाहों के कथन लिये गये, जिसमें सभी के द्वारा प्रेमशंकर उर्फ प्रकाश साहू के द्वारा मृतिका अंजली दीप के साथ पिछले 2-3 साल से प्यार संबंध होना तथा दोनों बतौर पति पत्नी के रूप में साथ रहते थे तथा अंजली के नाम से आरोपी द्वारा बैंक से लोन निकालवाया था,आरोपी ने करीब 7-8 माह पहले मृतिका को छोड़कर उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर लेने पर मृतिका के द्वारा आरोपी के विरूद्ध बलात्कार की रिपोर्ट थाना तोरवा में दर्ज कराई थी।

वही बलात्कार के मामले में आरोपी जमानत पर छुटने के बाद भी मृतिका को बलात्कार के मामले में राजीनामा करने का दबाव, बार बार रूपये पैसे की मांग कर लड़ाई झगड़ा कर प्रताड़ित कर रहा था,जिसकी वजह से मृतिका द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने से मर्ग के मामले में आरोपी द्वारा आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुये थाना तोरवा में आरोपी के विरुद्ध धारा 306. के तहत का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
वही मामले की गंभीरता को देखते हुये उच्च अधिकारियों से मिले निर्देश में विधिवत विवेचना कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी को बीते दिन बुधवार को विधिवत मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

