एल्डरमैन निधि से 1 लाख 50 हजार की लागत से सांस्कृतिक मंच के निर्माण का किया गया भूमिपूजन
20 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज पूर्व माध्यमिक शाला अमेरी वार्ड क्रमांक 3 में एल्डरमेन निधि के 1 लाख 50 हजार रुपए से सांस्कृतिक मंच का भूमिपूजन किया गया, शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल, बच्चों के उत्साह वर्धन के यह मंच बनाया जा रहा है।

जिससे के स्कूली बच्चों का उत्साह बना रहे, और शिक्षा के साथ साथ, बच्चों के मनोरंजन के लिए यह संस्कृति मंच का निर्माण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड पार्षद सुरेश दंडन एल्डरमेन काशीरात्रे जोन कमिशनर श्रीमती विभा सिंह, A.E. जनाब अल्फरीद कुरैशी , J.E. श्रीमती वर्षा साहू , स्कूल प्राचार्य परस राम कौशिक स्कूल स्टाफ के साथ अमेरी के सम्माननीय जन बड़ी संख्या में उपस्थिति थे, सभी के उपस्थिति में भूमिपूजन कार्य सम्पन्न हुआ ।

