विधायक शैलेश पांडेय ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को लिखा खत
20 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर में इन दिनों भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है । ऐसे में स्कूलों के संचालन को बंद करने की मांग लगातार उठ रही है । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से विधायक शैलेश पांडे ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को खत लिखकर मांग की है कि जल्द ही स्कूलों के संचालन को बंद कर दिया जाए । विधायक शैलेष पांडे ने खत में इस बात का उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ की न्यायाधानी बिलासपुर में इन दिनों पारा 44 डिग्री पर है, ऐसे में स्कूल जाने से पालकों को अपने बच्चों की चिंता रहती है।
विधायक द्वारा लिखा गया खत
शैलेश पांडे ने खत में कहा है कि लगातार पालको के फोन उनके पास आ रहे हैं और सभी के द्वारा यह मांग की जा रही है कि स्कूलों के संचालन को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए । अब यहाँ ये देखना है कि जनहित में की गई विधायक शैलेश पांडे की मांग पर स्कूल शिक्षा विभाग क्या
निर्णय लेता है।

