समर क्लासेस एक्टिविटी क्लास का बच्चों में दिख रहा गजब उत्साह 23 अप्रैल तक चलेगा यह आयोजन
20 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
सरकंडा स्तिथ ड्रीमलेंड हायर सेकेंड्री स्कूल में 8 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चल रहे समर क्लासेस एक्टिविटी पर आधारित आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आज चेस व थम्ब पेंटिंग कराई गई जिसमें सभी बच्चों खासा उत्साह नजर आया।

ज्ञात हो कि समर क्लासेस एक्टिविटी यह आयोजन 8 अप्रैल से शुरू किया गया है जो कि 23 अप्रेल तक चलेगा।

जिसमे शिक्षा के साथ इस विभिन्न तरह की आनंदित और स्वास्थ्य तथा मानसिक सुकून देने वाली कार्यशाला जो कि सचमुच ही स्कूल के बच्चों को बौद्धिक शक्ति तथा मानसिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है।

ड्रीमलेंड स्कूल में अध्ययनरत क्लास नर्सरी से लेकर क्लास 12 वी तक के सभी बच्चे हिस्सा ले रहे है सुबह 7.30 से 11 बजे तक जुम्बा के साथ योगा विथ डांस का कार्यक्रम और फिर बीच मे सभी बच्चों की मोटिवेट क्लास भी ली जाती है।

ड्रीमलेंड हायर सेकेंड्री स्कूल सदैव ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी तो रहा है लेकिन इस तरह के विभिन्न आयोजन के द्वारा नगर में अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए निरंतर हर वर्ष नए शिखर पर परचम लहरा रहा है।


