1 डकैत पकड़ाया 2 अन्य फरार
तलाश में जुटी पुलिस
21 अप्रैल 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] एक बार फिर दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमे लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास कर व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। ये घटना गोड़पारा स्थित लकड़ी टाल के सामने शनिचरी के पुराना मुन्नू स्कूल के सामने की है जहाँ तीन नकाबपोश ने ज्वेलरी की दुकान में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि नकाबपोश डकैतों ने ज्वेलरी दुकान के संचालक दीपक सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया है। वही गोली कांड की जानकारी मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

फिलहाल डकैती और गोली चलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया है। घटना करीब 2:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है दो मोटरसाइकिल सवार होकर तीन नकाबपोश डकैतों ने दीपक ज्वेलर्स के सामने पहुंचे और दुकान में घुसकर फायरिंग कर दिया, फायरिंग में दुकान संचालक के पीठ पर गोली लगी है।

जिसमें दुकान के संचालक दीपक सोनी को जांघ के पास गोली लगी जिसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है डॉक्टरों के द्वारा खतरे से बाहर होना बताया गया है।
घटना के बाद बिलासपुर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

घटना में प्रयुक्त दो कट्टे दो राउंड एक चाकू मोटरसाइकिल एक मोबाइल बरामद किया गया है। दो अन्य फरार आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और नाकेबंदी करके पता तलाश किया जा रहा है।

पता लगाया जा रहा है कि डकैतों ने कितने रुपए और सोने-चांदी को पार किया है। उमेश कश्यप ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है जल्द ही फरार दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

