अमेरिका में निर्मित कृत्रिम हाथ का किया जा रहा निःशुल्क प्रत्यारोपण
रोटरी क्लब व आखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वाधान में होगा पुण्य कार्य
21अप्रैल 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] निःशुल्क कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर में पंजीयन प्रारंभ। आखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, एवं रोटरी क्लब आफ बिलासपुर तथा अग्रवाल सभा बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान एवं सार्थक प्रचार-प्रसार के प्रयास से USA. में निर्मित कृत्रिम हाथ ( LN-4 ) हेतु स्वीकृत हितग्राही चयनित प्रारंभिक पंजीयन की संख्या 150 पार कर ली है। तद्आशय की जानकारी देते हेतु आखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद् के डॉ० विनय पाठक, मदन मोहन अग्रवाल एवं राजेन्द्र राजू अग्रवाल, श्रीमति विध्या केडिया ने बताया कि यह (LN-4) कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण निःशुल्क शिविर के पश्चात् लाभार्थी हल चला सकता है, कम्प्युटर चला सकता है, लिख सकता है, फल सब्जी काट सकता है, सायकल मोटर साईकिल इत्यादि दैनिक कार्य आसानी से कर सकता है।
पंजीयन 150 पार करने पर शिविर की सफलता तथा लाभार्थियों को सुविधा के लिए आशा की किरण जागी है।

प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए
रोटरी क्लब आफ बिलासपुर के आशीष श्रीवास्तव, रो० हमीदा सिद्दकी, पवन नालोटिया, आशीष अग्रवाल एवं दीपक खण्डेलवाल ने बताया कि आगे पर्याप्त प्रचार प्रसार से 200 कृत्रिम हाथ का लक्ष्य पूरा कर लिया जावेगा। यह शिविर 24 अप्रैल रविवार को सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक स्थान गीतादेवी रामचंद्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल अनुसंधान एवं निः शुल्क सेवा केंद्र सीपत रोड़ कोई बाईपास में आयोजित की गई है।
150 पंजीयन पूर्ण होने पर आयोजको में उत्साह का माहौल है। अग्रवाल सभा बिलासपुर के अध्यक्ष किशन बुधिया ने बताया कि शिविर की आवश्यक तैयारिया जैसे कृत्रिम हाथों की ब्यवस्था – जामनगर (गुजरात) से रो० शरद सेठ एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई है। तथा विकलांग हॉस्पीटल मोपका में बैठने जांच करने एवं भोजन करने तथा रहने की व्यवस्था निःशुल्क की गई है।

इस अत्यंन्त आवश्यक एवं 150 पंजीयन पूर्ण होने वाली प्रसन्नता की गोविन्द राम मिरी, अरविन्द दिक्षित डी.पी. गुप्ता, पी.के. टांक कैलाश शर्मा, विमल प्रकाश त्रिपाठी, उमेश मुरारका हीरा लाल अग्रवाल, राधाकिशन अग्रवाल, आर. एस. मिश्रा, डॉ० राधेश्याम अग्रवाल, श्रीमती गायत्री देवी एवं कविता नालोटिया तथा राजू सुल्तानिया देबाशीश धटक, अमीत कुमार चक्रवर्ती, अनिल अग्रवाल, रोहित शिवहरे, सतीष शाह, आदि ने शिविर की सफलता तथा हित गाहियों की सुविधा ब्यवस्था पर अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार रखें।

कोई भी जाति धर्म लिगं का व्यक्ति जिनका हाथ कोहनी से निचे कटा हो उस व्यक्ति को यह USA में निर्मित हाथ बिना किसी चीर फाड़ या ऑपरेशन के लगाया जा सकता है।
पूर्व पंजीयन हेतु एस.पी चर्तुवेदी मोबाईल नं. 9993087654, राजेन्द्र राजू अग्रवाल मो, नं. 9752282222, पवन नालोटिया मो.नं. 9229222933, मदन मोहन 9425536246 से संम्पर्क करें।

