क्रिक साइंस टीम को शिकस्त देते हुए सेमीफाइनल में पहुंचा ड्रीमलैंड मैन ऑफ दी मैच पर अरविंद धीरज का कब्जा
23 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर आधारशिला कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज। जिसमें आज दोनों टीम के बीच रोमांचक मुकाबले में पहला मैच ड्रीमलैंड औऱ क्रिक साइंस के मध्य खेला गया। जिसमे टॉस जीतकर क्रिक साइंस ने पहले गेंदबाजी की जिसमे ड्रीमलैंड ने 144 रन बनाए ड्रीमलैंड के तरफ से सुशान्त शुक्ला ने शानदार पारी खेलकर 37 रन बनाए क्रिक साइंस की तरफ से दीपक ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने ऊतरी क्रिक साइंस की टीम कुछ खास नही कर पाई और पूरी टीम 80 रन पर ही आलआउट हो गयी। जिसमे अरविंद धीरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके मैच के मैन ऑफ दी मैच अरविंद धीरज रहे।

मैच में मुख्य अंपायर की भूमिका किरण राव एवं ऋषभ सोनी ने निभाई , मैच के मुख्य अतिथि के रूप में क्रेडाई के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव , प्रणव राय तथा कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू मौजूद रहे। यह जानकारी टूर्नामेंट के हेड उत्तम साहू द्वारा दी गई।

