ड्रीमलेंड स्कूल में समर र्केम्प का सफल भव्य आयोजन सम्पन्न
पखवाडे भर चले समर कैम्प के आयोजन को सभी ने सराहा
24 अप्रैल 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर सरकंडा स्तिथ ड्रीमलैंड हॉयर सेकेंड्री स्कूल में समर कैम्प का आयोजन 8 अप्रैल से 23 अप्रैल तक किया गया जिसमे विभिन्न आयोजन किये गए शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधयों पर एक अदभुत कार्यशाला का आयोजन सचमुच सराहनीय रहा…
ज्ञात हो कि ड्रीमलैंड स्कूल की सदैव ही परिपाटी रही है कि इस संस्थान में अध्यनरत बच्चों को एक ऐसा माहौल दिया जाता है
जिसमे शिक्षा के साथ उनकी अभिरुचि अनुसार उनको मोटिवेट किया जाता रहा है।
ड्रीमलैंड स्कूल के समर कैम्प
सत्र 8 अप्रैल से आरम्भ किया गया और
खेल एवं अलग-अलग गतिविधियों के साथ शिक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया गया 8 अप्रेल को बच्चों को स्वागत करने हेतु शिक्षकगण का स्वागत गीत गाकर और मौलिक कहानियों से अवगत कराया गया 9 अप्रैल से उनकी गतिविधि में खासा उत्साह आया सुबह कि प्रथम पाली में जुम्बा की धूम के साथ सभी बच्चों को जुम्बा डाँस कराया गया जिसमें छोटे से बड़े बच्चों ने बड़-चढ़ कर हिस्सा लिया स्कूल की शिक्षिका सुश्री. सुरभि शर्मा के द्वारा जुम्बा 22 अप्रैल तक लगातार जारी रहा सभी कक्षाओं के लिए योगा की क्लास भी चलाई गई, जिसमें शाला कि शिक्षिका श्रीमति शोभा पाण्डेय एवं श्रीमति शकुन्तला देवांगन ने निरंतर योगा कराया।

प्रतिदिन बच्चों को समाचार पढ़ना एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्न संबंधित में एवं कक्षाओं में बोलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा ड्राइंग, पेंटिंग आर्ट एण्ड क्राप्ट कि कक्षाए के साथ ही साथ स्पोकन इंगलिश कि कक्षाएं निरंतर रूप से जारी रही इस सत्र में अंतरराष्ट्रीय ओडिसी नृत्यांगना सुश्री आंचल पाण्डेय जो पूर्व छात्रा भी रही है ने बच्चों को क्लासिकल. डॉस पूरे सत्र तक सिखाया गया।

पूरे सत्र मे अतिथिगण बच्चों को आकर प्रेरित किये सुश्री सुप्रिया भारतीयन जो वार्डस कल्चर से पीएचडी प्राप्त तथा बतौर वैज्ञानिक भाभा ऐंटामिक रिसर्च सेंटर में दो वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद संगीत के प्रति अपनी आस्था को दिखाते हुए वर्तमान में ऑल इंडिया रेडियो में बतौर कार्यक्रम एगजूकीटिव के पद पर आसीन है ऐसी शख्सियत ने भी स्वयं उपस्तिथ हो बच्चों को मार्गदर्शित किया ये अपने आप मे स्कूल तथा स्कूल में अध्यनरत बच्चों के लिए उज्वल भविष्य के लिए बेहद ही उपयोगी साबित होगा।

उसके बाद सेल्फ डिफेंस हेतु प्रशिक्षण ताईकवांडो के मास्टर सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहे।
मुकेश पूरी गोस्वामी द्वारा क्लास भी लगाई गई। इसी प्रकार पूरे सत्र में विभिन्न क्लास लगा कर बच्चों को सभी तरह से प्रशक्षित किया गया। सत्र का का समापन विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों से किया गया
इस भव्य अयोजजन में सभी का उत्साह भरपूर रहा। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में ड्रीमलेंड स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार तथा उप प्राचार्य श्रीमती तापोषी सरकार रही।

समापन में ड्रीमलेंड स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार ने सफल एवं सार्थक आयोजन हेतु सभी शिक्षकों और अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज के इस भौतिक युग मे मोबाइल की बड़ी अहम हिस्सेदारी हो गई है पर मोबाइल के दुष्परिणाम को भी नजर अंदाज नही किया जा सकता इसीलिए आप सभी शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने लक्ष्य को निर्धारित करें क्योंकि जीवन मे लक्ष्य प्राप्ति के लिए एकाग्रता और दृढसंकल्प होना आवश्यक है। कार्यक्रम में सभी शिक्षणगं एवं छात्र-छात्राओं के अलावा भारी संख्या में गणमान्य उपस्तिथ थे आने वाले सत्र की सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की जानकारी स्कूल के शिक्षक आमोस सैमिलय के द्वारा दी गई।

