शिविर में 133 दिव्यांगों को 141 कृत्रिम हाथ किये गए प्रत्यारोपण
24 अप्रैल 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] अखिल भरतीय विकलंग चेतना परिषद, रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर एवं अग्रवाल समाज बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में अमेरिका में निर्मित LN-4 कृत्रिम हाथ शिविर का कार्यक्रम विकलांग अस्पताल मोपका में भारी उपस्थिति तथा लाभार्थियों सक्रियता के साथ सम्पन्न हुआ।

आज इस सफल एवं बेहद सकरात्मकता से भरे आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ जय सिंह अग्रवाल वरिष्ठ केबिनेट मंत्री (छ.ग.) शासन ने विकलागो के लिये किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा दिव्यागों को मुख्य धारा में जोड़ने का यह विशेष कार्यक्रम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमर अग्रवाल वरिष्ठ पूर्व केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन ने कहा कि दिव्यांगों के तीव्र विकास में यह कृत्रिम हाथ वरदान साबित होगा।

वहीं विनय कुमार पाठक ने बिलासपुर में सम्पन इस कार्यक्रम को विकलांगों के लिये लाभप्रद तथा दैनिक कार्यों में सहयोगी हाथ बताया। वही नगर विधायक शैलेष पांडेय ने इस शिविर की मुक्तकंठ से सराहना की और
बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि यह अतिविशिष्ठ कार्यक्रम छग में पहली बार हो रहा है और मेरे विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। मैं हमेशा हर प्रकार के सहयोग हेतु तैयार रहूंगा।

साथ ही नगर के प्रथम नागरिक नगर निगम महापौर रामशरण यादव ने इसे दिव्यांगों के हित मे सफल प्रयास होना बताया
तथा मदन मोहन अग्रवाल बिलासपुर ने तीनो संस्थाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की और सेवा की भवना इसी प्रकार संस्थाओं में बनी रहे, कहा। इस शिविर में 133 व्यक्तीयों को 141कृतिम हाथ लगाए गए
छः राज्यों से 149 कटे हाथ वाले दिव्यांग आये थे।

रो० सुनिल पाठक प्रान्तपाल रो० डिस्ट्रीक 3261 ने बिलासपुर रोटरी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस विशिष्ठ कार्यक्रम की सराहन करते हुये सभी रोटोरियन को शिविर की सफलता हेतु बधाई दी
पूर्व में तीनों संस्था के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव डॉ. विनय कुमार पाठक एवं किशन बुधिया ने अध्यक्षीय स्वागत उद्बोधन के द्वारा पधारे लाभार्थी परिजन एवं अतिथियों का स्वागत सम्मान उद्बोधन किया।

मदन मोहन अग्रवाल एवं वीरेंद्र पाण्डे पूर्व मंत्री म.प्र. शासन ने अ.भा. विकलांग चेतना परिषद् की…तथा शिविर स्थल की जानकारी प्रस्तुत की कृत्रिम IN-4 हाथ के प्रात्यारोपण की तकनीकी जानकारी जामनगर से पधारे रो०शरद सेठ ने रखी और लाभार्थी को विशेष हिदायत दी।

मंच का सफल संचालन राजेन्द्र राजू अग्रवाल ने किया तथा आभार पवन नालोटिया ने किया। शिविर में बिलासपुर के शिव अग्रवाल – एस. पी. चतुर्वेदी, रामअवतार राजू अग्रवाल, राजकुमार रज्जू अग्रवाल राजू केडिया, डॉ सुनील केडिया डॉ मनीष बुधिया, डॉ सीता राम अग्रवाल, संजय दुबे,
आशीष श्रीवास्तव किशन बुधिया राजू सुल्तानिया, डी.पी. गुप्ता, सतीश शाह, प्रवीण कुमार अग्रवाल रो.नित्यानन्द, अमित चक्रवर्ती बरोठ देबाशीश घटक,
लाफ्टर दर्शन सिंह रायपुर से सत्येंद्र अग्रवाल, राजनांदगांव से पवन लोहिया की पूरी टीम, बलौदा बाजार से सपरिवार डॉ K.S. बाजपेई, नैला से नरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, लोरमी से, दीपक खडेलवाल, आशीष अग्रवाल R.K. गेन्दले, R.S. मिश्रा, रो. नवनीत अग्रवाल, राजेश पाण्डेय, डॉ जी.बी. सिंह, उमेश मुरारका, रायगढ़ से बजरंग मितल, कोरबा श्रीकांत बुधिया,डॉ आर के शर्मा, गोविंद राम मिरी, के अलावा भारी संख्या में नगर के प्रबुद्धजन उपस्थिति थे।

