प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई ने नारियल फोड़कर प्याऊ का किया उद्धघाटन
01 मई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज 1 मई मजदूर दिवस पर
श्रीराम रसोई परिसर में प्याऊ का शुभारंभ किया गया शुभारंभ में श्री महामाया शक्तिपीठ से वरिष्ठ समाजसेवी आशीष सिंह ठाकुर एवं बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई के द्वारा नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया, पानी का प्रथम ग्लास एक प्यासे मुसाफिर को दिया गया ।
ज्ञात हो कि इन दिनों गर्मी भीषण रूप से पड़ रही है और इस भीषण गर्मी में विश्व हिंदू परिषद द्वारा राम रसोई संचालित की जा रही है जिसमे धिति फाउंडेशन रॉयल स्वीट्स एवं सरस्वती ट्रेडर्स द्वारा यह जिम्मेदारी ली गई की किसी भी प्यासे को पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।

धीति फाउंडेशन के शिवम सिंह के द्वारा परिसर में टेंट लगवाया गया, सरस्वती ट्रेडर्स के संचालक शैलेंद्र बाजपेई के द्वारा घड़ों की व्यवस्था की गई एवं रॉयल स्वीट्स से सुनील छाबड़ा के प्रतिनिधि के रुप में उपस्थित विष्णु के द्वारा 24 घंटे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। पानी पीने हेतु ग्लास एवं पानी निकालने के जम्मू की व्यवस्था और पानी भरने को पाइप की व्यवस्था संजय गोयल द्वारा की गई।

ज्ञात हो कि हनुमान मंदिर पुराना बस स्टैंड में विगत 4 माह से निरंतर श्री राम रसोई में प्रतिदिन 300 थाली से ऊपर का पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन जरूरतमंदों को मात्र ₹10 की मामूली दर पर खिलाया जा रहा है और उसी परिसर में राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई है।

श्री राम रसोई परिवार भोजन और पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल महानगर मंत्री सतमीत सिंह राम रसोई संयोजक सिद्धार्थ गुप्ता दिनेश हिंदूजा रितेश पांडे हार्दिक कक्कड़ संजय गोयल मातृशक्ति से श्रीमती बबीता ताम्रकार एवं श्रीमती पूनम अग्रवाल और नगर के गणमान्य नागरिक गण राम रसोई के भोजन हितग्राही एवं हनुमान मंदिर के पुजारी गण उपस्थित थे।

