हसदेव अरण्य पर मुख्यमंत्री ने लिया बड़ा फैसला टी एस बाबा का किया सम्मान
07 जून 2022
रायपुर-[जनहित न्यूज़] हसदेव अरण्य को लेकर चल रहे विरोध के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौंकाने वाला बयान दिया है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव हसदेव अरण्य क्षेत्र के विधायक हैं और वे जब तक नहीं चाहेंगे हसदेव अरण्य में एक पेड़ तो क्या डंगाल तक नहीं कटेगी।
गोली चलने की नौबत ही नहीं आएगी, जो गोली चलाएगा पहले उन्ही पर गोली चल जाएगी।
भूपेश ने कहा की खदान आबंटन का काम केंद्र सरकार करती है। भाजपा को केंद्र सरकार के समक्ष विरोध जताना चाहिए। भाजपा की ओर से सवाल उठाना भी गलत है। ये भाजपा का दोहरा चरित्र है. विरोध दिल्ली में होना चाहिए। बता दें कि बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने हसदेव अरण्य मामले को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि, हसदेव जंगल उजाड़ने अगर गोली चलेगी तो पहली गोली मैं खाऊंगा।

पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने हसदेव बचाने आंदोलनरत ग्रामीणों को यह भरोसा देते हुए कहा कि वे इस आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं। सोमवार को सिंहदेव ने क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित ग्रामीणों ने चर्चा की थी। हसदेव अरण्य को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान पर कटाक्ष करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि कोल ब्लॉक आबंटन उनकी भाजपा की केंद्र सरकार ने दिया है, और अगर वे चाहते हैं कि हसदेव अरण्य में कोयला खदान न खोला जाये तो वे इसके लिए केंद्र सरकार के समक्ष मांग करें।

