पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को कैबिनेट मंत्री का उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया
07 जुलाई 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है इसी तरह पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष चित्रलेखा साहू को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।ज्ञात हो कि
अटल श्रीवास्तव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेहद करीबी माने जाते हैं इसी वजह से उन्हें छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनाया गया उसके कई महीने बाद आज
उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्रदान कर दिया गया है जिसके हिसाब से अटल श्रीवास्तव को वह सारी सुविधाएं राज्य शासन द्वारा मुहैया कराई जाएंगी जो एक कैबिनेट मंत्री को मिलती है श्री श्रीवास्तव को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर कांग्रेसी नेताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।

