07 जुलाई 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर
सरकंडा पुलिस ने दो युवकों को धारदार हथियार एवं पिस्टल लेकर घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 1 नग पिस्टल, 3 नग खाली खोखा एवं एक नग चाकू नुमा धारदार हथियार एवं कार जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पैट्रोलिंग के दौरान सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक कार में पिस्टल और चाकू लेकर घूम रहे है। सूचना पर राजकिशोर नगर पानी टंकी गार्डन के पास एक नीले रंग के i10 कार क्रमांक सीजी 10 ए डी 1912 में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम अनुराग पांडे और अभिषेक पाण्डेय बताया। तलाशी लेने पर अनुराग के कब्जे से तीन नग फायर किया हुआ बुलेट खोखा जिसके पीछे 7.6 लिखा है, एवं एक नग चाकू नुमा धारदार हथियार और अभिषेक भारद्वाज के कब्जे से एक नग पिस्टल जिसमें स्टार मॉडल लिखा है को विधिवत जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
उपरोक्त कारवाही में एंटी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट के प्रभारी हरविंदर सिंह, थाना सरकंडा से प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू एवं एंटी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट उनि अजय वारे, राम सोनवानी, आर. बलवीर सिंह, सत्या पाटले, थाना सरकंडा से प्र. आ. 151 अरविंद सिंह, आरक्षक 1404 तदवीर सिंह पोर्ते ,आरक्षक 1400 भागवत चंद्राकर, आरक्षक 749मुकेश शर्मा ,आरक्षक 138 सचिन सिंह, आरक्षक 247 गोवर्धन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आरोपी 01 अभिषेक भारद्वाज पिता अशोक कुमार भारद्वाज उम्र 34 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर पोस्ट ऑफिस के पास
02 अनुराग पांडे पिता जितेंद्र कुमार पांडे उम्र 34 वर्ष निवासी राजस्व कॉलोनी फेस टू लिंगियाडीही


