सिम्स प्रबंधन की लापरवाही ने ली मासूम बच्ची की जान मृतका के परिवार ने लगाए गम्भीर आरोप
15 सितंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में लापरवाही का एक बार फिर मामला सामने आया है। जहां ऑक्सीजन सपोर्ट और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक बच्ची की मौत हो गयी।
बुधवार दोपहर कोनी थाना क्षेत्र की छोटी कोनी में रहने वाली रानू सोनवानी को पेट दर्द की शिकायत होने लगी जिसके कारण परिजनों ने इलाज के लिए उसे सिम्स अस्पताल में दाखिल कराया इलाज के दौरान पेट दर्द और अत्यधिक तबियत खराब होने के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने वार्ड में मौजूद नर्स को ऑक्सीजन सपोर्ट लगाने और डॉक्टरों को इस संबंध में जानकारी देने की बात कही। लेकिन ऑक्सीजन सपोर्ट ना मिलने और वार्ड में डॉक्टर नही होने के कारण एक मासूम बच्ची की अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गयी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए बताया कि इलाज के दौरान अचानक रानू की तबीयत खराब होने लगी वार्ड में मौजूद नर्स को इस बात की जानकारी थी कि बच्ची की तबीयत लगातार खराब होती जा रही है।
फिर भी उसने डॉक्टर को बुलाना मुनासिब नहीं समझा जिसके कारण एक होनहार दसवीं क्लास में पढ़ने वाली 19 साल की रानू सोनवानी निवासी कोनी बिलासपुर की अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई।
ज्ञात हो कि संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में बिलासपुर ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से लोग बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए सिम्स अस्पताल आते है। लेकिन आए दिन मरीज और उनके परिजनों के साथ सिम्स अस्पताल में दुर्व्यवहार और लापरवाही का मामला सामने आता रहता है और जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तो सिम्स प्रबंधन डॉक्टर की कमी होने का पका पकाया जवाद देकर अपनी लापरवाही पर पर्दा डाल देता है। बताते चले कि पूर्व में भी बीते दिनों राजकुमार निवासी परसदा बिल्हा के अस्पताल में मरीज के परिजन के साथ बदसलूकी एवं उनके परिजनों को मरीज़ को बाहर प्राइवेट अस्पताल में ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सिम्स प्रबंधन को व्यवस्था सुनिश्चित कर मरीजों को सुविधा मिल सके इसके लिए
व्यवस्था सुधारने हेतु मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री राज्यपाल कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपा
गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद सिम्स के डॉक्टरों की जमकर किरकिरी हुई थी लेकिन प्रबंधन को इससे कोई मतलब नहीं उनके लिए जान की कीमत कुछ भी नहीं।
1 सप्ताह के अंदर यह दूसरी लापरवाही की अमानवीय घटना सिम्स प्रबंधन की उजागर नजर आ रही है जिसके कारण मरीजों को सही इलाज न मिल पाने के कारण मौत हो गई।
मरीज के परिजनों ने प्रबंधन एवं डॉ स्टॉप के ऊपर आरोप लगाकर उचित इलाज ना मिल पाने से एक बच्ची की मौत होने के लगाए गम्भीर आरोप लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं की अनदेखी सिम्स जिला अस्पताल बदतर स्थिति में लोगों की मौत हो रही है।
सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को इससे कोई सरोकार नहीं और तो और जिला प्रशासन भी कोई सुध लेने को तैयार नहीं अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने एवं मरीजों को उचित एवं उनके अधिकारों का इलाज मिल सके इस हेतु भारतीय जनता पार्टी आगामी समय में उग्र आंदोलन कर सोए हुए जनप्रतिनिधि और प्रशासन को जगाएंगे कि इस घटना की निंदा करते हुए,
बिलासपुर सिम्स प्रबंधन की घोर लापरवाही मरीज एवं उनके परिजनों के साथ लगातार हो रहा है अमानवीय व्यवहार
इसकी जानकारी राज्य शासन राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश विभाग, एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय विभाग दिल्ली को ट्विटर के माध्यम से भेजी गई है ।




