अमर ने अपने जन्मदिन पर काँग्रेस के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन नगर में फैली अराजकता को लेकर किये तीखे प्रहार !
22 सितंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] विधान सभा चुनाव को अभी सवा साल शेष है लेकिन पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शहर की शांति व्यवस्था लौटने और विकास कार्य शुरू होने तक अपना जन्मदिन नहीं मनाने की घोषणा से से सत्ताधारी कांग्रेस के मुखिया भूपेश बघेल सहित अन्य दिग्गज नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है और तो और आगामी दिनों में भी विकास और कानून व्यवस्था दुरुस्त नही होने पर अपना जन्मदिन नहीं मनाने और शहर की विकराल समस्या ,कानून व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन करने का एलान भी श्री अग्रवाल ने एक दिन पहले ही कर दिया था।
जन्मदिन के दिन धरना प्रदर्शन और ज्ञापन द्वारा श्री अग्रवाल ने और उनके समर्थकों ने शहरवासियों का ध्यान आकर्षित करने की एक साकारात्मक कोशिश की है ,
जिसमे काफी हद तक आम जनता के बीच अच्छा मैसेज पहुंचा है।
आज भाजपा का धरना प्रदर्शन पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में नेहरू चौक में सुबह 11 बजे के बाद भाजपा नेताओ सहित अमर अग्रवाल समर्थको और बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं,
महिलाओ ,युवकों का आना शुरू हो गया था। मंच पर सारे भाजपा नेताओ ने भूपेश बघेल सरकार को जनविरोधी बताया,
श्री अग्रवाल ने कहा कि चार सालों में शहर के नागरिक अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
आए दिन चाकूबाजी, लूट, चेन स्नेचिंग, चोरी और गैंगवार की घटनाएं हो रही है। स्थिति यह है कि शांति का टापू के रूप में पहचान बनाने वाला बिलासपुर शहर पूरी तरह से अब असुरक्षित हो गया है।
शहर की बिगड़ती कानून व्यवस्था और विकास कार्य ठप होने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नेहरू चौक में धरना दिया और प्रदर्शन किया।
शराब, बीयर का खाली बोतल और कोरेक्स सिरफ, नाइट्रा टैबलेट को नुमाइश के तौर पर सजा कर रखा गया था।
विपक्ष में होने के नाते मौजूद सरकार की कार्यशैली पर आरोप प्रत्यारोप लगाना लाजमी भी है,परंतु एक दूसरे नजरिए से यदि देखा जाए तो सचमुच ही इन दिनों न्यायधानी बिलासपुर पर गुंडा तत्व और भू-माफियाओं के वर्चस्व में चल रही कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का काम निरंतर हो रहा है।
आम जनता मुंह बंद कर अपने द्वारा दिए गए समर्थन पर घोर शर्मिंदगी महसूस कर रही है दबी जुबान में चारों तरफ एक तबका जोकि शांतिप्रिय है वह कहीं ना कहीं यह बातें करते नजर आ रहे हैं कि बस अब बहुत हुआ अब यह सब गुंडागर्दी और असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने की पद्धति अब नगरवासी सहन नहीं करेंगे।








