हैंड्स ग्रुप ने मरणोपरांत
कराया सफल नेत्रदान
23 सितंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
जूना बिलासपुर करबला रोड निवासी श्रीमती जानकी देवी (87 वर्ष) का दुखद निधन हो गया, उनके मरणोपरांत उनके परिवारजनों ने उनका नेत्रदान करवाने की इच्छा जाहिर की एवं हैंड्स ग्रुप से संपर्क किया।
हैंड्स ग्रुप से सुनील तोलानी ने सिम्स के डॉक्टरों की टीम एवं नेत्रदान सलाहकार धर्मेंद्र देवांगन के साथ उनके निवास स्थल पहुंचकर सफल नेत्रदान करवाया।
जानकी देवी विनोद क्षत्रिय की माताजी थी।
हैन्ड्स परिवार जानकी देवी और उनके पूरे परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद करता है ।

