यात्री ट्रेनों को लगातार रद्द किए जाने का विधायक पांडेय ने किया पुरजोर विरोध केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह
से ट्रेनें बहाल करने की मांग
26 सितंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
बिलासपुर केंद्रीय राज्य मंत्री आज एक कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंची चूंकि रेलवे बोर्ड द्वारा यात्री ट्रेनों को लगातार निरस्त किया जा रहा है और नवरात्रि के अवसर पर भी आम जन की धार्मिक आस्था को नजरअंदाज के यात्रियों की परेशानी की परवाह न करते हुए प्रतिदिन यात्री ट्रेनों को रद्द करने का जो सिलसिला चल पड़ा है वास्तव में वो घोर ही निंदनीय निर्णय साबित हो रहा है। रेलवे बोर्ड की इस करतूत से पूरे प्रदेश सहित अन्य प्रदेश के यात्रियों में भारी आक्रोश है और यह सिलसिला बंद नही किया गया तो कभी भी बिलासपुर जोन में रेलवे जोन जैसा आंदोलन हो सकता है।
इन परिस्तिथियों से आज नगर विधायक शैलेष पांडेय ने राज्य मंत्री रेणुका सिंह को अवगत कराया और कहा कि पूरे प्रदेश में ट्रेनें जिस प्रकार रद्द की जा रही है जिससे प्रदेश के साथ बिलासपुर के नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और सम्मानीय जनता की माँग पर, ट्रेनों को वापस सुचारू रूप से बहाल करने विधायक श्री पांडेय ने राज्य मंत्री रेणुका सिंह के समक्ष मांग रखी।


