यूथकाँग्रेस के बने जिला महासचिव
कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर
02 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] युवा काँग्रेस चुनाव का बहुत दिनों से थमा हुआ परिणाम आखिरकार 01अक्टूबर को सामने आ ही गया। जिसमें प्रदेश से लेकर ब्लाक स्तर तक युवा काँग्रेस के प्रत्याशियों ने अपना दम-खम के साथ चुनाव मैदान में उतरकर चुनाव लड़ा। युवा काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी अपने चहेते प्रत्याशियों के लिए दिन-रात अर्थक मेहनत कर उनके समर्थन में वोटिंग करवाया है, उक्त चुनाव में सिरगिट्टी क्षेत्र से नामचीन तथा बहुचर्चित चेहरा व युवा नेता अरुण नाथानी ने भी इस चुनाव में अपना किस्मत आजमाने जिला महासचिव के पद पर उतरे थे, जहाँ उन्हें इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर अपने समर्थकों का दिल जीत लिया और युवा काँग्रेस के जिला महासचिव के पद पर आसीन हो गए।
अरुण नाथानी की जीत से उनके समर्थक सहित पूरे कार्यकर्ताओं में जोश वहां उल्लास भरी खुशी की लहर नज़र आ रही।
आपको बताते चले कि
अरुण नाथानी ने 2009 में NSUI के CR के पद से अपनी छात्र राजनीती से शुरुआत की। 2012 वे पुनः NSUI का चुनाव लड़ कर डीपी विप्र महाविद्यालय के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए 2012 में ही NSUI के जिला बॉडी का चुनाव लड़ कर भारी मतो से विजयी होकर बिलासपुर जिला महासचिव का चुनाव लड़ा ततपश्चात वार्ड अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष का कार्यभार सम्भाला। इसके बाद 2021 में इनके कार्य को देखते हुए संगठंन ने सिरगिट्टी जोन का अध्यक्ष पद का कार्यभार सम्भाल। जिसे देखते हुवे पार्टी ने संचार व आईटी सेल एवं सोशल मिडिया के बिलासपुर जिले के उपाध्यक्ष पद की जिमेदारी भी दी। अब 2022 मे अरुण नाथानी ने यूथ कांग्रेस का चुनाव लड़ाकर ऐतिहासिक जीत हासिल की और जिला महासचिव के पद पर अपना स्थान क़ायम कर लिया।

