न्यायधानी में बेलगाम अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस नाकाम
10 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] नाबालिग युवक की गोली मारकर हत्या, दो युवकों ने घटना को अंजाम देकर फरार। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी।
मामूली विवाद पर दुकान संचालक पर दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। क्षेत्र फैली सनसनी।
पचपेड़ी थाना से मिली जानकारी के अनुसार मामला मस्तूरी क्षेत्र मानिकचौरी गांव की है दो युवकों ने दुकान संचालक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुकान संचालक की घटनास्थल से हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हमलावर युवक फरार हो गए। इसकी सूचना पर पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस ने ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पचपेड़ी थाना प्रभारी द्वारा आरोपीतो की पतासाजी करने टीम बनाकर आरोपीतो को पकड़ने टीम रवाना किया है। आरोपित के संभावित ठिकानों पर अलग-अलग टीम दबिश दे रही है।
घटना रात 9 अक्टूबर 2022 रात लगभग 8:30 बजे की बताई जा रही है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी अनीश गांव में ही किराना दुकान का संचालन करते हैं। रविवार की रात वे दुकान बंद कर अपने घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव में रहने वाले भूपेंद्र पोर्ते व नंदकिशोर उर्फ नंदू साहू वहां आए। उन्होंने अनीश से गुटखा मांगा। खाना खाने के बाद अनीस ने दुकान खोल कर युवकों को गुटखा दिया। इसके बाद युवक बिना रुपये दिए वहां से जाने लगे। अनीस ने सामान के रुपये मांगे। इस पर युवक दुकान संचालक से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देख अनीश के पिता, मां और बहन भी वहां आ गए। युवकों ने उनसे भी मारपीट की। इसी बीच धनंजय ने अपने पास रखें पिस्टल को निकालकर अनीश पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली अनीश के पेट में लगी।
जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। गांव में फायरिंग की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस की टीम पहुंच गई। देर रात ही टीम बनाकर हमलावर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।



