भरपूर आनंद के साथ उत्साहित
छात्र-छात्राओं ने क्षेत्रीय खेलो का जाना महत्व
10 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का एक शानदार आगाज देते हुए प्रदेश के सभी शहरों में इसका भव्य आयोजन करने निर्देश दिए। जिससे हमारे प्रदेश के क्षेत्रीय खेलो को पूरे देश मे एक अलग पहचान मिले तथा आज के इस भैतिक युग में उन खेलों से वंचित बच्चों को क्षेत्रीय खेलो के बारे में पूर्ण जानकारी मिले उसी तारतम्य में आज
मुख्य मंत्री द्वारा प्रस्तावित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के अर्न्तर्गत ड्रीमलैण्ड हॉयर सेकेंडरी स्कूल में भव्य आयोजन किया गया।
देखिए वीडियों…
जिसमें छात्र-छात्राओं को क्षेत्रीय खेलो के महत्व को समझाते हुए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़िया खेल पिटबुल, रस्सीकसी, भंवरा एवं संखली, लंगड़ी दौड, फुगडी आदि खेलो में सभी छात्रों ने हर्षोउल्लास से हिस्सा लिया।
इसमें कक्षा – 6 से 12वीं तक के छात्र – छात्राऐं शामिल हुए और सभी ने इन खेलों को पूर्ण रूप से समझा और इसका भरपूर आनंद लेते हुए हिस्सा लिया।
देखिए वीडियों…
ज्ञात हो कि पूर्व में भी ड्रीमलैण्ड हॉयर सेकेंडरी स्कूल द्वारा इस तरह के कई आयोजन होते रहे है ,जो कि बेहद ज्ञानवर्धक और बच्चों के उत्साह का केंद्र बिंदु रहे है।
आज के इस आयोजन में मुख्य रूप से ड्रीमलैण्ड हॉयर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती निवेदिता सरकार के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।
वही वाइस प्रिंसिपल श्रीमती तापोषी सरकार तथा मैनेजमेंट में आमोश सैमुअल व स्कूल में पदस्त सभी शिक्षकों ने इस आयोजान में सराहनीय योगदान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस आयोजन में स्कूल में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राओं के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहे।




