जूनियर ग्रुप व सीनियर ग्रुप दोनों टीम में छात्र-छात्राओं ने पाया प्रथम स्थान !
21 अक्टूबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
आज भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण(क्विज़) सरस्वती शिशु मंदिर तिलक नगर बिलासपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राकेश पाण्डेय प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर,विशिष्ट अतिथि नेतराम सैनी सचिव सरस्वती शिशु मंदिर,कार्यक्रम अध्यक्ष प्रान्तीय सचिव ब्रजेश तिवारी मंचस्थ थे। विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों से कनिष्ठ और वरिष्ठ समूहों से 15 टीम इस प्रतियोगिता में शामिल हुई।
जिसमे ड्रीमलैंड हॉयर सेकेंडरी स्कूल की
जूनियर ग्रुप व सीनियर ग्रुप दोनों में टीमों की छात्राओं ने बाजी मारी और
प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर ग्रुप से प्रगति चंद्रा, मानव देवांगन प्रथम स्थान रहे सीनियर ग्रुप में शाश्वत राव मगर, साहिल सोलंकी प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ड्रीमलेण्ड स्कूल के विजेताओं की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी।
कार्यक्रम का संचालन वीरांगना पूर्णिमा मिश्रा ने बख़ूबी गरिमापूर्ण ढंग से किया।कार्यक्रम में बच्चों और उनके शिक्षकों ने कार्यक्रम के स्तर की भूरीभूरी प्रशंसा की।कनिष्ठ से दो समूह और वरिष्ठ दो समूह को प्रान्तीय स्तर में भाग लेने के लिए चयनित किया गया। बच्चों को मेडल्स और ट्रोफ़ी से सम्मानित किया गया।
वीरांगना अमिता जोशी को जिन्होंने न सिर्फ़ दोनो शाखाओं के लिए प्रश्नपत्र छाँटे अपितु। इस भव्य कार्यक्रम को रुचिकर, ज्ञानवर्धक,मनोरंजक ढंग से सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष रूप से मुख्य शाखा से सचिव संजय द्विवेदी, लोद साहब वीरांगना चंदा नंदी, वर्षा शुक्ला,जागृति सिंग,स्वाति वर्मा,दीपाली बिस्वास, रीता मोर्या,वेद राजपूत, पूर्णिमा मिश्रा का सफल योगदान रहा।






