भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता व इस्माइल वेलफेयर की प्रेसिडेंट नीरू बिष्ट ने वृद्धाश्रम व घरौंदा के बच्चों के साथ मनाया अपना जन्म दिवस
05 नवंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़} बिलासपुर
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता व इस्माइल वेलफेयर की प्रेसिडेंट नीरू बिष्ट ने वृद्धाश्रम व घरौंदा के मानसिक रूप से असहज बच्चों के साथ मनाया अपना जन्म दिवस।
ज्ञात हो कि वरिष्ट समाज सेविका श्रीमती नीरू बिष्ट सदैव से ही छोटी-छोटी खुशियों को भी वृद्धा आश्रम की वृद्ध माताओ तथा घरौंदा के मानसिक रूप से असहज बच्चों के साथ सांझा करती है। आज इस खुशी के इस अवसर पर श्रीमती बिष्ट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इन लोगो के साथ समय बिताना और उनके सुख-दुःख से रूबरू होने से मुझे सचमुच ही एक अदभुत सुकून मिलता है और यहाँ समय व्यतीत करने से एक सुखद अनुभव का ऐसा अहसास होता है जो कि किसी फाइव स्टार होटल में जाकर भी नही मिल सकता और ये मेरा संकल्प है कि सदैव ही इन सभी के साथ अपनी खुशी के हर पल में बिताती रहूंगी।
वीडियों
श्रीमती बिष्ट ने आज वृद्धा आश्रम व घरौंदा में अपने जन्म दिवस का केक काटकर सभी के साथ खुशियां मनाई इस दौरान मानसिक रूप से असहज बच्चों व वृद्धा आश्रम की माताओ के चेहरों पर जो खुशी झलकती दिखी वह सचमुच ही एक अविस्मरणीय पल के रूप में स्थापित हो गई।

