ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में फूड एंड फन फेयर मेला का भव्य महोत्सव सम्पन्न
09 नवंबर 2022
बिलासपुर-{जनहित न्यूज़}
आज ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल में फूड एंड फन फेयर -2022 मेला का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सभी अध्यनरत बच्चों ने उत्साह पूर्वक इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई, ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आज का भव्य आयोजन किया गया।
विद्यालय की अनुशात्मक नियमानुसार इसे चार अलग-अलग खंडों में विभाजन कर आयोजन को एक स्वरूप दिया गया जो इस प्रकार रहा। अजंता, एलोरा , नालंदा, तक्षशिला, ने अलग-अलग व्यंजनों का फूड स्टॉल लगाया जो की अद्भुत रहा।
अजंता हाउस के व्यंजन का कार्नफ्लोर चिल्ली चाऊमीन दही बडा आइसक्रीम
हीम क्रीम इसके बाद एलोरा हॉउस में पनीर टीक्का पनीर मोमोज डोडा दही गुपचुप पानी पुरी मॉकटेल। वही
नालंदा हाउस में पानी पुरी फंगर
चिप्स पनीर खीर पेपर समोसा सोडा व तक्षशिला हाउस मैं वेज बिरयानी मंचूररयन भेल तंदूरी समोसा जलजीरा मीठा स्वादिष्ट व्यंजन रखा गया।
आज के इस मेला आयोजन के प्रारंभ में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रजलित के पश्च्यात विद्यालय में कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रगीत से किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ ड्रीमलैंड हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल निवेदिता सरकार के नेतृत्व में सहभागी श्रीमती तपोषी सरकार ने निभाते हुए इस आयोजन को दिशा दी वही विशेष रूप से ड्रीमलैंड स्कूल का पहला विद्यार्थी सौरभ सिंह ठाकुर के द्वारा फूड एंड फन फेयर मेले का उद्घाटन दीप प्रजलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम में चारों हाउस अजंता एलोरा नालंदा और तक्षशिला के शिक्षक शिक्षिकाओं का भरपूर योगदान रहा,
सभी हाउस के बच्चों ने उत्साह पूर्वक अपनी भागीदारी निभाई, आज के इस आनंदित और लजीज व्यंजनों से भरे माहौल से समूचा क्षेत्र सुगन्धित हो गया।
ज्ञात हो कि इस मेला का भव्य आयोजन ड्रीमलेण्ड स्कूल के ही खण्ड नालंदा हाउस के द्वारा किया
गया।
जिसमें बच्चों ने अपनी-अपनी पसंद के फ़ूड स्टॉल से कूपन लेकर मनपसंद व्यंजनों का स्वाद लिया और इस मेले मे खेल का आयोजन भी किया गया। जिसमें सभी हाउस के बच्चों ने इस का आनंद उठाया। मेले में बच्चों ने बहुत कुछ सीखा। जिसमें 20 स्टाल लगाए गए और उसमें सभी नियमों का पालन करते हुए साफ सफाई का ध्यान रखते हुए पूर्ण व्यवस्तिथ तरीके से किया गया।
अब यहाँ एक चीज बताना बेहद जरूरी हो जाता है कि बच्चों को आहार की गुणवत्ता और किस तरह मैनेजमेंट को उचित सामंजस से निभाया जाता है ये भी अनुभव इस आयोजन से कराया गया तथा किसी भी आयोजन को लाभ व हानि के साथ किया जाता है।
इसका अनुभव भी इस मेला में बच्चों ने सीखा आज के इस भव्य आयोजन में स्कूल में पदस्थ शिक्षिकाओं औऱ शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।









