आर्मी नायब सूबेदार का ड्यूटी के दौरान हुआ निधन शहीद आलोक ठाकुर का विशेष विमान से पूरे सम्मान के साथ लाया गया पार्थिव देह
10 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] पंजाब के फिरोजपुर में पदस्थ आर्मी के नायब सूबेदार आलोक ठाकुर का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। हेमूनगर के मुर्राभट्ठा गली में रहने वाले शहीद आलोक ठाकुर का आर्मी के विशेष विमान से शव रायपुर लाया गया. पूरे सम्मान के साथ रायपुर से शरीर का पार्थिव देह सड़क रास्ते से शहर पहुंचा. जगह-जगह शहीद को श्रद्धांजलि दी गई. जिला व पुलिस प्रशासन ने शहीद के सम्मान में पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई।
पॉयलेट वाहन के जरिए शहीद आलोक ठाकुर का राजा रघुराज सिंह स्टेडियम के पास थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी सहित शहर के पत्रकारगण सहित नारी शक्ति टीम की बहने व गणमान्य नागरिकों ने शहीद के शव पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। शहीद का पार्थिव शरीर जब अग्रसेन चौक पहुँचा तो व्यपारियो व आमजनमानस के द्वारा भारत माता की जय के नारे लगाए। जिससे आस-पास का माहौल देशभक्तिमय व शहिद के लिए उदास रहा। शौर्य यात्रा यहां से होते हुए उनके निवास हेमू नगर स्थित मुर्रा भट्टा पहुंची। वही शहीद नायब सुबेदार आलोक ठाकुर को कांग्रेस जन प्रतिनिधियों ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि। उनके घर से उनकी शव यात्रा मुक्तिधाम तोरवा पहुंची। मुक्तिधाम तोरवा पहुंचकर शहीद आलोक ठाकुर के पार्थिव शरीर पर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने पुष्पछत्र अर्पित की और सलामी दी। प्रमुख रूप से संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजय यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस नेताओं ने शहीद के परिवारजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना प्रदान की कांग्रेस नेताओं ने इस अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीद किसी एक परिवार का नहीं होता, बल्कि पूरे देश का होता है। इस घटना एवं गहरे आघात से हम सभी परिवाजनों के साथ दुख में सहभागी हैं।
इस अवसर पर बिलासपुर सांसद अरूण साव, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह सहित जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। पूर्व सैनिक संघ ने भी अपनी भागीदारी निभाई।



