14 दिसंबर 2022
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ पूर्व कलेक्टर एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री युवा तुर्क ओपी चौधरी के सोसल मंच पर प्रसंशको की संख्या 300K से पार हो गई l ओपी चौधरी ने अपने सोशल साइट्स से प्रशंसकों का बकायदा इस हेतु आभार भी जताया है l विदित हो कि ओपी चौधरी सोशल मंच के जरिए प्रदेश की जनता से सीधे जुड़ कर सीधे संवाद करते है l बीहड़ नक्सल क्षेत्र बस्तर से लेकर आदिवासी क्षेत्र जशपुर सरगुजा सहित प्रदेश के सभी जिलों में उनके प्रशंसक मौजूद है l भूपेश सरकार का मुखर विरोध करने वाले ओपी चौधरी ने छग की सियासत में बहुत ही कम समय में लोकप्रियता का वो मुकाम हासिल किया है जिसे राजनीति मे इतनी जल्दी पा लेना आसान नहीं होता l छग की राजनीति में ओपी चौधरी सबसे अधिक लोकप्रिय नेताओ मे शुमार है l खेती किसानी से जुड़ा विषय हो या फिर मोदी सरकार की नीतियो से जुड़ी चर्चा हो या फिर भूपेश सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर होकर विरोध अपनी बातो को रखने के लिए ओपी चौधरी सोशल मंच का ही उपयोग करते है l युवक युवतियों एवम महिलाओ के बीच लोकप्रिय ओपी चौधरी अपनी साफगोई स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते है l पक्ष हो या फिर विपक्ष दोनों हो दलों में ओपी ऐसे पहले नेता है जिनका सोशल मंच में प्रसंसको की संख्या में सबसे तेजी से इजाफा हुआ है l ओपी चौधरी को राजनीति से परे सर्वाधिक पसंद किया जाता है क्योंकि वे राजनीति से परे यूवाओ को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग भी देते है l इसके साथ समय समय पर किसानो को उन्नत खेती के तौर तरीको से भी अवगत कराते है l राजनीति से परे ये अंदाज सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है l राजनीति में ओपी सेल्फी वाले नेता के रूप में स्थापित है l प्रदेश के दौरे के दौरान वे जहां भी जाते है युवा कार्यकर्ताओं में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच जाती है l छग की राजनीति में यूवाओ ने अब तक सबसे अधिक सेल्फी ओपी चौधरी के साथ ली है l कांग्रेस अपना सबसे बड़ा दुश्मन ओपी चौधरी को मानती है l कांग्रेस के मुखर विरोध का यह नतीजा हुआ कि कोल माफियाओं संबंधी वीडियो साझा किए जाने के मामले में कोरबा में उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई l कांग्रेस के कार्यकर्ता ओपी के खिलाफ समय समय पर उनके खिलाफ व्यक्तिगत हमले से नही चूकते l ओपी का पर्दापर्ण छग की राजनीति में सुचिता के नए अध्याय की शुरुवात माना जा रहा l

