मुंगेली नाका की घटना..चालक की लापरवाही से युवक की सड़क पर ही उखड़ी सांसे !
17 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़]
तेज रफ्तार सीटी बस के चालक ने
लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए बाइक सवार युवक की जान ले ली।
आज मंगला चौक से नेहरू चौक तरफ जा रही सिटी बस क्रमांक सी.जी 10 जी 1377 के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बेमेतरा निवासी प्रकाश दास मानिकपुरी के रूप में हुई है।
मृतक के शव को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया।बिलासपुर जिले में 24 घंटो के दौरान करीब चार सड़क हादसा हुए है ,जिसमे 3 लोगों की जान चले गई तो वही एक बच्चा घायल हो गया। शनिवार की शाम तेज रफ्तार सीटी बॉस के चालक ने बाइक सवार युवक को रौंद दी, यहाँ घटना मुंगेली नाका शेफर्ड स्कूल के पास की है।
घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है की बस तखतपुर से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी, इसी बीच सड़क हादसा हो गया। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।



