डॉ.ललित मखीजा नेत्र विशेषज्ञ की भूमिका में सर्वश्रेठ
18 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] आँखो देखभाल के लिए हमारे प्रदेश में जनहित की भावना से सदैव एक संस्था तत्पर रहती है उन्ही संस्था के डॉ ललित मखीजा को उनके उत्कृष्ट एवं जन भावना से प्रेरित कृत्य की सराहना फलस्वरूप सम्मानित किया गया है। प्रदेश में साल भर में सबसे ज़्यादा मोतियाबिंद ऑपरेशन करने का अवार्ड डॉक्टर ललित माखीजा विनायक नेत्रालय बिलासपुर को मिला है रायपुर में छत्तीसगढ़ ओफ़्थल्मॉलॉजिकल सोसायटी की दो दिवसीय कॉन्फ़्रेन्स चल रही है।
जहां देश व प्रदेश के वरिष्ठ ख्यातिप्राप्त नेत्ररोग विशेषज्ञ सम्मिलित हुए। साल 2015 से अभी तक प्रदेश में प्रति वर्ष सबसे ज़्यादा मोतियाबिंद ऑपरेशन करने का रिकॉर्ड डॉक्टर ललित माखीजा का ही है। विनायक नेत्रलय में मोतियाबिंद ऑपरेशन के अलावा नेत्र की अन्य बीमारियाँ का इलाज आधुनिक मशीनो द्वारा किया जाता है, अब हैदराबाद व चेन्नई जैसी रेटिना के इलाज की पूरी सुविधा विनायक नेत्रालय अग्रसेन चौक बिलासपुर में उपलब्ध है।
विनायक नेत्रालय में रेटिना ,ग्लॉकोमा व कॉर्नीअ विशेषज्ञ प्रतिदिन उपलब्ध है। विनायक नेत्रालय की स्थापना का उद्देश्य अंचल के मरीज़ों को उचित व विश्वस्तरीय नेत्रा चिकित्सा उपलब्ध करवाना रहा है।
ज्ञात हो कि डॉ मखीजा की कार्यशैली और दक्षता की जितनी प्रशंशा की जाए वो कम है, बस यही कारण है कि पूरा प्रदेश उन्हें
सम्मान जनक दृष्टिकोण से देखता है।



