घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस आई ऐक्शन मोड़ में दो घंटो में ही आरोपी गिरफ्तार…
31 दिसंबर 2022
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] बिलासपुर नगर में आपसी विवाद का मामला सामने आया है। इलाके में बीती रात एक दर्जन युवकों ने पत्थरबाजी की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल छा गया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि, यह घटना जूना बिलासपुर गाँधी चौक के पास बीती रात की है। युवकों ने आपसी विवाद को लेकर एक पत्थरबाजी की।
जिससे एक वाहन को नुकसान हुआ है। इस पत्थरबाजी का एक वीडियो सामने आते ही पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है,फलसरूप कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों के भीतर पथराव करने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।
ज्ञात हो कि बिलासपुर में पथराव और मारपीट की घटना अब आमबात हो चुकी है। कही चाकू तो कही लाठी से मारपीट की सूचना मिलती रहती है। जिसकी वजह से बिलासपुर पुलिस भी अब सतर्क रहने लगी है। लगातार हो रहे बलवा को देखते हुए पुलिस तुरंत कार्रवाई करने में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात यह बवाल हुआ। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक में सिटी डिस्पेंसरी के सामने रहने वाले युवक शेखर उर्फ गज्जू के साथ बीती रात 11 बजे कुछ युवकों
ने मारपीट की।
बीती रात कोतवाली पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पथराव करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिन्होंने अपने बेटे भतीजे और रिश्तेदारों को छुड़ाने के लिए एप्रोच लगाया था। लेकिन किसी की नहीं चली। दरअसल बीती रात कतियापारा और फजलबाड़ा के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों द्वारा पथराव किया गया था, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम लेकर मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार करने का काम शुरू किया कुछ ही घंटों के भीतर थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया वही अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि.. गांधी चौक सिटी डिस्पेंसरी के पास पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी कर लिया गया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकडे गए आरोपियों में एक भाजपा के पूर्व पार्षद का बेटा भी शामिल है।
मारपीट और आतंक मचाने वाले लोग तोड़फोड़ किये उसके बाद दहशत फैला कर लोगो को डराने और धमकाने का काम भी किया। जिनकी वजह से मोहल्ले वाले भी परेशान थे ,लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियो को खोज निकाला। पकडे गए बदमाश आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गयी है। इसमें से कई लोग आदतन बदमाश है जो मारपीट करते रहते है लेकिन इनका रिपोर्ट दर्ज नहीं है।




