स्वयं पीएससी ने लिखित में हाईकोर्ट में माना
22 मार्च 2023
रायगढ़-{जनहित न्यूज़}
रायगढ़ – भूपेश सरकार की आरक्षण संबंधी पैंतरे बाजी से प्रदेश के चार लाख चवालीस हजार यूवाओ का भविष्य अंधकार मय हो गया है l इस संबंध का गंभीर आरोप भूपेश सरकार पर लगाते हुए भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने भाजपा सरकार के दौरान लागू आरक्षण व्यवस्था का स्मरण कराया l भाजपा सरकार के दौरान 58% आरक्षण की वजह से छत्तीसगढ़ में युवाओं को विभिन्न भर्ती संबंधी परीक्षाओ का सुचारू रूप से लाभ मिलता था l सारी परीक्षाएं समय पर सुचारू रूप से संचालित होती थी l लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की भूपेश सरकार बनते ही आरक्षण के नाम पर राजनीतिक पैतरेबाजी का दौर शुरू हो गया l सरकार के अदुरदर्शी निर्णय की वजह से छत्तीशगढ़ में प्रवेश संबंधी प्रतियोगी परीक्षाएं रोक दी गई हैं l कोर्ट में स्टे के लिए शरण लेना पड़ा l हाईकोर्ट में पीएससी द्वारा उपलब्ध कराई जानकारी के अनुसार दस भर्ती परीक्षाओं के स्थगित होने की बात स्वयं छत्तीसगढ़ पीएससी ने स्वीकार की है l इसके अलावा 6 लाख 68 हजार यूवाओ के सम्मिलित होने की बात कही गई है l आरक्षण संबंधी गलत नीतियों की वजह से आपने प्रदेश के लाखो यूवाओ के भविष्य को अंधकार मय बना कर आने वाली पीढ़ी को हताशा एवम निराशा की गर्त में धकेल दिया l प्रदेश के छोटे-छोटे गांव से गरीब किसान और मजदूर के परिवारों से जाने वाले युवाओं के साथ आपने राजनीति की है इस गुनाह के लिए प्रदेश के युवा आपको माफ नही करेंगे l

