हत्या या कुछ और संशयःअभी बरकरार…?
14 अप्रैल 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने से क्षेत्र मची सनसनी। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा थाना बोदरी क्षेत्र में स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट के पीछे खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की खून से लथपथ अवस्था मे लाश मिली है,जिसके बाद इसकी जानकारी लोगों ने चकरभाटा पुलिस को दिए वही घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी और फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है। मौके पर पहुंची पुलिस लाश की शिनाख्त के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ करने पर व्यक्ति की पहचान की पुष्टि कर ली गई है।
चकरभाठा थाना एरिया में होटल सेंट्रल प्वाइंट के बगल से बोदरी जाने वाले रास्ते में अज्ञात की लाश मिली है, जिसकी शिनाख्त दीपक यादव पिता परदेशी यादव उम्र 33 साल साकिन अटल आवास चौबे कॉलोनी के रूप में हुई है, जो प्राइवेट स्कूल में वैन चालक था।
आशंका हत्या की जताई जा रही है। मृतक के सिर पर वार किया गया है साथ ही बाएं हाथ की कलाई काट दी गई है, एवं दांत भी टूटे हुए हैं घटना घटनास्थल पर शराब कि खाली सीसी बियर के बोतल डिस्पोजल चखना मिले हैं घटनास्थल पर एक कैची भी बरामद की गई है, मृतक ने गले में काला धागा और ताबीज है साथ ही दाएं हाथ के कलाई में काला धागा कपड़ा लाल रंग का टी-शर्ट एवं काले कलर का लोवर पहना है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, प्रथम दृष्टया मामला मर्डर का लग रहा है फिलहाल चकरभाठा पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवा दिया है, मामले की जांच की जा रही है।


