14 अप्रैल 2023
बिलासपुर-[जनहित न्यूज़] जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग द्वारा संविधान के रचयिता बाबासाहेब डॉक्टर बीआर अंबेडकर का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष लक्की यादव के नेतृत्व में अंबेडकर चौक मे बाबासाहेब को माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रभारी महामंत्री प्रदीप राजगीर एवं कमेटी के अन्य अधिवक्तागण सर्व अजीत सिंह, मनीष श्रीवास्तव,घनश्याम चतुर्थी ,राकेश देवांगन, विनोद यादव ,सुरेंद्र सिंह राजपूत के उपस्थिति में काफी संख्या में अधिवक्ता गण शामिल हुए।


